बड़ी खबर
Uttar pradesh News :- गोरखपुर से सीएम योगी का सख्त संदेश: अपराधियों के लिए यूपी में नहीं कोई जगह, सुरक्षा मॉडल बना देश की मिसाल UP ESMA :- यूपी में 6 महीने तक हड़ताल पर रोक, सरकार ने लागू किया ESMA, कर्मचारियों के आंदोलन पर सख्ती Khan Sir :- पटना में कोचिंग संस्थानों के विवाद ने पकड़ा तूल, खान सर के सेंटर पर हमला; 3 आरोपी गिरफ्तार Peddi Movie :- रिलीज से पहले ‘पेड्डी’ पर विवाद! विदेशी समीक्षक की निगेटिव रेटिंग से भड़के राम चरण के फैंस Weather Alert :- 4 जून का मौसम अलर्ट, दिल्ली-NCR को गर्मी से राहत, 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी Mirzapur News :- अहरौरा में सपा ने शुरू की चुनावी तैयारी, एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Home » शिक्षा » डॉक्टर कीर्ति पांडे बनी शिक्षा सेवा चयन आयोग की नई अध्यक्ष…

डॉक्टर कीर्ति पांडे बनी शिक्षा सेवा चयन आयोग की नई अध्यक्ष…

लखनऊ : गोरखपुर यूनिवर्सिटी की सोशियोलॉजी की प्रोफेसर डॉक्टर कीर्ति पांडेय को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। उनके अध्यक्ष चुने जाने पर गोरखपुर यूनिवर्सिटी में हर्ष व्याप्त है।

लखनऊ गोरखपुर यूनिवर्सिटी की समाजशास्त्र (सोशियोलॉजी) की प्रोफेसर डॉक्टर कीर्ति पांडेय को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके इस महत्वपूर्ण पद पर चयन होने से गोरखपुर यूनिवर्सिटी में खुशी का माहौल है। शिक्षक और छात्रगण इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से भेजे गए पांच नामों में से कीर्ति पाण्डेय का चयन किया है।

यह आयोग बेसिक से लेकर अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक, एडेड महाविद्यालय सहित कई ओर शिक्षण संस्थानों में शिक्षक भर्तियां कराएगा। इसमें सृजित सभी 12 सदस्य पदों पर नियुक्ति 14 मार्च को की गई थी, तब से आयोग को नियमित अध्यक्ष के नियुक्ति होने की प्रतीक्षा में थी। कार्य व्यवस्था के लिए प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एमपी अग्रवाल को 20 मार्च को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था।  

https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/बुलडोज़र-कार्यवाही-की-घट/

चयन आयोग कराएगा ये भर्तियां:

अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) महाविद्यालय, एडेड अल्पसंख्यक महाविद्यालय, एडेड माध्यमिक विद्यालय, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हाईस्कूलों या उनसे संबद्ध प्राथमिक विद्यालयो, इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम 1921 के अधीन एडेड अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालय, अल्पसंख्यक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अल्पसंख्यक हाईस्कूल या उनसे संबद्ध अल्पसंख्यक प्राथमिक विद्यालय, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित एवं प्रबंधकृत विद्यालयों, बेसिक शिक्षा परिषद के एडेड जूनियर हाईस्कूलों तथा संबद्ध प्राथमिक विद्यालयों, अटल आवासीय विद्यालय द्वारा संचालित संस्थाओं में शिक्षक भर्तियां करेगा।इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (अनुदेशक और फोरमैन) सेवा नियमावली 2021 के अधीन सर्टिफिकेट स्तरीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के अनुदेशकों का चयन, उत्तर प्रदेश अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) का आयोजन भी यह आयोग करेगा।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग