बड़ी खबर
PM Kisan 24th Installment : PM Kisan की 24वीं किस्त के ₹2,000 नहीं आए? इन 6 गलतियों की वजह से अटक सकता है पैसा, ऐसे चेक करें स्टेटस Prince Yadav : प्रिंस यादव की गेंदबाजी से प्रभावित हुए हनुमा विहारी, जसप्रीत बुमराह से तुलना करने पर कही बड़ी बात Mirzapur News : टोल वसूली जारी, फिर भी बदहाल सड़क; नरायनपुर में तीन मौतों के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल Weather Update: चक्रवाती तूफान अर्नब ने बदला मौसम, यूपी-दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; बढ़ेगी ठंड Karwa Chauth 2026: बादलों के कारण चांद देखने के लिए करना पड़ सकता है इंतजार, जानें कानपुर से दिल्ली और लखनऊ तक चंद्रोदय का समय UP Marriage Scheme 2026: योगी सरकार दे रही बेटी की शादी के लिए ₹1 लाख, दुल्हन के खाते में आएंगे ₹64 हजार; जानें आवेदन का तरीका

Home » स्वास्थ्य » किस वजह से होता है माउथ कैंसर, जानें सही समय पर इसके लक्षण और बचाव

किस वजह से होता है माउथ कैंसर, जानें सही समय पर इसके लक्षण और बचाव

कैंसर

Mouth Cancer: दुनियाभर में कैंसर की बीमारी तेजी से फैल रही है. इनमें माउथ या ओरल कैंसर बेहद खतरनाक है। एक आंकड़े के मुताबिक, पूरी दुनिया में हर साल मुंह के कैंसर के करीब 3.77 लाख केस आते हैं। इनमें से करीब 1.77 लाख की मौत हो जाती है, जो सभी तरह के कैंसर से होने वाली मौत का करीब 2 प्रतिशत है।

कैंसर

कैंसर से मरने वाले लोगों को तो दिक्कत तो होती ही है बल्कि उनके साथ-साथ घर के अन्य सदस्यों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में आइए जानते हैं माउथ कैंसर कैसे और किन वजहों से होता है, इसके क्या लक्षण हैं और कैसे खुद का बचाव कर सकते हैं।

माउथ कैंसर क्या है

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, मुंह के बाहरी और अंदरुनी हिस्से जैसे- लिप्स, मसूड़े, जीभ, गाल के अंदर, मुंह में, जीभ के नीचे के हिस्सों में माउथ कैंसर हो सकता है. इस कैंसर को ओरल कैंसर भी कहते हैं. कुल मिलाकर मुंह में होने वाले कैंसर को माउथ कैंसर कहा जाता है. जिसका सही समय पर पता लगाना बेहद जरुरी होता है, नहीं को आगे चल कर इससे बच पाना मुशकिल हो जाता है.

किन वजहों से होता कैंसर

मुंह के कैंसर में मुंह की कोशिकाओं में DNA में म्यूटेशन होने लगता है. मतलब इस बीमारी में कोशिकाओं के डीएनए क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। इसकी कई वजह हो सकते हैं. इनमें पर्यावरणीय कारण, तंबाकू में मौजूद केमिकल, सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणें, फूड में मौजूद टॉक्सिन केमिकल्स, रेडिएशन, अल्कोहल के केमिकल्स, बैंजीन, एस्बेस्टस, अर्सेनिक, बेरेलियम, निकेल शामिल हैं।

माउथ कैंसर के लक्षण 

1. मुंह के अंदर एक सफेद या लाल रंग का पैच बनना।
2. दांतों में ढीलापन आना।
3. मुंह के अंदर लंप या कुछ गांठ बढ़ना।
4. मुंह में अक्सर दर्द रहना।
5. कानों में लगातार दर्द होना।
6. खाना निगलने में दिक्कत होना।
7. होंठ या मुंह का घाव, जो इलाज बाद भी ठीक न हो।

मुंह के कैंसर से बचाव 

1. तंबाकू का सेवन तुरंत बंद कर दें।
2. शराब न पिएं।
3. बहुत ज्यादा धूप में बाहर न निकलें।
4. मुंह से जुड़ी किसी भी परेशानी में डॉक्टर से संपर्क करें।
5. हेल्दी खाना खाए।
6. प्रोसेस्ड फूड, सैचुरेटेड फूड, डिब्बाबंद फूड से दूरी बनाएं।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग