बड़ी खबर
Abhishek Sharma :- लगातार फ्लॉप हो रहे अभिषेक शर्मा पर उठे सवाल, जिम्बाब्वे सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद टीम में जगह पर बहस तेज Pralhad Joshi :- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Saharsa NEET Protest :- NEET पेपर लीक के विरोध में सहरसा में छात्रों का प्रदर्शन, पथराव और आगजनी के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज Ravneet Singh Bittu :- मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा Dharmendra Pradhan resigned today :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा कहा युवाओं की भावनाओं का सम्मान जरूरी, जानिए 10 बड़े कारण Dharmendra Pradhan Resigns :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के बीच लिया बड़ा फैसला

Home » मनोरंजन » Dunki movie news : कल रिलीज होगी ‘Dunki’, बॉलीवुड सितारों ने किंग खान को दी बधाई…………

Dunki movie news : कल रिलीज होगी ‘Dunki’, बॉलीवुड सितारों ने किंग खान को दी बधाई…………

मुम्बई:- अभिनेता शाहरुख खान कुछ ही घंटों में फिल्म ‘Dunki ‘ के साथ सिनेमाघरों में नजर आने वाले हैं। ‘डंकी’ एडवांस बुकिंग में जोरदार बिजनेस कर रही है। इस फिल्म के लिए न सिर्फ किंग खान के फैंस बल्कि फिल्म जगत के लोगों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। फिल्म अभिनेताओं में आमिर खान ने किंग खान और ‘डंकी ‘ की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

‘डिंकी’ राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म है इसलिए पहली बार दर्शकों को शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी का कमाल देखने को मिलेगा। ऐसे में फैंस इस जोड़ी की फिल्म देखने के लिए उत्साहित हैं। लोगों के साथ-साथ आमिर खान भी सिल्वर स्क्रीन पर अपना जादू देखने के लिए बेताब हैं। उन्होंने टीम के लिए एक खास संदेश दिया है। जिसमें उन्होंने कहा, ”हिरानी मेरे पसंदीदा निर्देशकों में से एक हैं। राजू, आपने 20 साल पूरे कर लिए हैं। बहुत-बहुत बधाई और आने वाली फिल्म डंकी 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। हम सभी इस फिल्म को बेसब्री से देखना चाहते हैं। देखना चाहता हूं कि जब शाहरुख और आप दोनों एक साथ आए हैं तो आपने क्या जादू किया है। देखना चाहता हूं कि जब शाहरुख और आप दोनों साथ आए तो आपने क्या जादू किया।”

सुनील शेट्टी ने शाहरुख और राजकुमार हिरानी को शुभकामनाएं देते हुए ‘डंकी ‘ फर्स्ट डे, फर्स्ट शो देखने की बात कही है। किंग खान ने उन्हें जवाब देते हुए उम्मीद जताई कि वह थिएटर में हंसाएंगे और इमोशनल सीन में आंसू बहाएंगे।

अभिनेता रितेश देशमुख ने बताया कि क्रिसमस की छुट्टियों पर शाहरुख और राजकुमार हिरानी के कॉम्बिनेशन को सेलिब्रेट करने का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता।

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें- suryodayasamachar

ट्विटर पेज पर भी हमें फॉलो करें – Twitter

हर पल ताजा खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ…….

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग