सूर्योदय समाचार ब्यूरो (लखीमपुर खीरी):- यूपी के लखीमपुर खीरी में शादी समारोह से लौट रही ऑल्टो कार शारदा नहर में गिर गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर की हालत नाजुक है। बताया जा रहा है कि कार का गेट लॉक हो गया था। कार के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे देखा तो कार डूब चुकी थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, फिर टॉर्च की रोशनी में ग्रामीण नाव से नहर में उतरे। उन्होंने कार में रस्सी बांधी और उसे बाहर निकाला। इसके बाद शीशा तोड़कर सभी को बाहर निकाला।
आनन-फानन में सभी को CHC रमिया बेहड़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया हादसा पढुआ थाना क्षेत्र के ढखेरवा-गिरजापुरी हाईवे पर पारस पुरवा गांव के पास मंगलवार रात 1 बजे हुआ। मृतकों की पहचान बहराइच के सुजौली थाना के घाघरा बैराज निवासी जितेंद्र (23), घनश्याम (25), सिसियन पुरवा निवासी लालजी (45) और सुरेश (50) के रूप में हुई है। एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। कार चालक बबलू गंभीर रूप से घायल हैं। सभी बिजनौर के घाघरा बैराज के कर्मचारी थे।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







