बड़ी खबर
Rahul Gandhi :- E20 पेट्रोल पर राहुल गांधी का निशाना, कार की टंकी खोलकर उठाए सवाल; बोले- ‘दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली’ Border dispute :- चीन के दावों पर भारत का पलटवार, अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों को मिले नए आधिकारिक नाम Yashwant Verma :- सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, पूर्व जज यशवंत वर्मा को लेकर FIR की मांग पर सख्त टिप्पणी Tata Nexon :- ₹9.99 लाख में लॉन्च हुई Tata Nexon CAMO Edition, नए रंग और दमदार फीचर्स से मचाएगी धमाल Saharsa News :- सहरसा में EOU की बड़ी कार्रवाई: आय से अधिक संपत्ति मामले में शिक्षा विभाग के DPO अजीत अमर हरिजन के कई ठिकानों पर छापेमारी Meta News : बच्चों की सुरक्षा में बड़ी चूक! Meta पर अमेरिकी कोर्ट का ₹4,700 करोड़ से ज्यादा का भारी जुर्माना

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » Yashwant Verma :- सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, पूर्व जज यशवंत वर्मा को लेकर FIR की मांग पर सख्त टिप्पणी

Yashwant Verma :- सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, पूर्व जज यशवंत वर्मा को लेकर FIR की मांग पर सख्त टिप्पणी

Yashwant Verma : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। सुनवाई के दौरान अदालत ने याचिकाकर्ता को फटकार लगाते हुए कहा कि इस तरह की याचिकाएं केवल “सस्ती लोकप्रियता हासिल करने” के उद्देश्य से दायर की जाती हैं।

दरअसल, यह मामला पिछले वर्ष मार्च 2025 में सामने आया था, जब जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी आवास में आग लगने के बाद वहां से कथित तौर पर बड़ी मात्रा में नकदी मिलने का मामला चर्चा में आया था। इस घटना के बाद उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगे और बाद में उन्होंने न्यायिक पद से इस्तीफा दे दिया।

याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई थी कि पद से इस्तीफा देने के बाद भी किसी व्यक्ति की आपराधिक जिम्मेदारी समाप्त नहीं होती, इसलिए मामले में एफआईआर दर्ज कर सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई या विशेष जांच दल (SIT) से जांच कराई जाए।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस मांग को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि इस मामले में हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है और याचिका को खारिज करते हुए टिप्पणी की कि ऐसी याचिकाएं केवल प्रचार पाने की कोशिश हैं।

इस फैसले के साथ फिलहाल पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग पर न्यायिक प्रक्रिया समाप्त हो गई है।

Tata Nexon :- ₹9.99 लाख में लॉन्च हुई Tata Nexon CAMO Edition, नए रंग और दमदार फीचर्स से मचाएगी धमाल
Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग