नई दिल्ली :- भारत के जाने-माने और सबसे अच्छा मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाने वाले विवेक बिंद्रा पर उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। लोकप्रिय प्रेरक वक्ता और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर विवेक बिंद्रा पर अपनी पत्नी के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाया गया है। सूत्रों के माने तो उनके खिलाफ उनके जीजा ने नोएडा के सेक्टर 126 में मामला दर्ज कराया है।
यह भी पढ़ें :- Oppo A59 5G ओप्पो ने भारत में लॉन्च किया अपना नया 5G फोन
पुलिसकर्मियों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पता लगा है कि बिंद्रा की पत्नी यानिका के भाई वैभव क्वात्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी जिन्होंने दावा किया था कि यह घटना नोएडा के सेक्टर 94 में सुपरनोवा वेस्ट रेजीडेंसी में हुई थी, जहां दंपति रहते हैं।
7 दिसंबर की सुबह पत्नी और मां के बीच हुई थी तीखी नोक झोक
सूत्रों के मुताबिक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार 7 दिसंबर की सुबह विवेक बिंद्रा की पत्नी और उनकी मां प्रभा के बीच तीखी नोंक झोंक हुई। पुलिस ने बताया कि पारिवारिक विवादित ने हिंसा का रूप धारण कर लिया। जब यानिका बीच-बचाव करने के लिए आगे आई और बिंद्रा ने उस पर शारीरिक हमला किया। कथित तौर पर हमले से यानिका के शरीर पर गहरे घाव हो गए हैं।
एक अन्य हाई-प्रोफाइल भारतीय प्रेरक वक्ता और यूट्यूबर संदीप माहेश्वरी के अनुसार, विवेक बिंद्रा एक कथित घोटाले मामले में भी केंद्र में फंसे हैं। माहेश्वरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर “बिग स्कैम एक्सपोज़” शीर्षक से एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने उन छात्रों के प्रशंसापत्र प्रस्तुत किए जिन्होंने बिंद्रा की कंपनी द्वारा धोखा दिए जाने का दावा किया था। हालांकि बिंद्रा ने सभी आरोपों से इनकार किया है।
जुड़े रहिए ट्विटर पर हमारे साथ- Twitter
देश और दुनिया की तमाम और ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







