बड़ी खबर
Commonwealth Games 2026 :- कॉमनवेल्थ गेम्स में MP की बेटी यामिनी ने जीता सिल्वर, अजय गोल्ड से चूके Ebola Virus :- DR कांगो में तेजी से फैल रहा इबोला, WHO ने जारी की वैश्विक चेतावनी; अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की अपील Petrol-Diesel Price Today: 2 अगस्त को बदले ईंधन के दाम, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा India Post :- रक्षाबंधन पर भारतीय डाक का खास तोहफा, 24-48 घंटे में पहुंचेगी राखी; पार्सल और डॉक्यूमेंट नियमों में भी बदलाव Patna University :- पटना यूनिवर्सिटी LLB प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल, मोबाइल से फोटो खींचकर किया लीक; परीक्षा रद्द नहीं होगी Indore News :- भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से इंदौर में बवाल, कांवड़ियों ने थाना घेरा; मौलाना पर FIR की मांग

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Varanasi news :- राजातालाब थाना अंतर्गत मिशन शक्ति-5 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

Varanasi news :- राजातालाब थाना अंतर्गत मिशन शक्ति-5 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

Varanasi news :- [ रिपोर्टर अजय कुमार गुप्ता] वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिशन शक्ति-5 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा के उपायों, और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देना है, ताकि वे आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकें।

मिशन शक्ति अभियान महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकने और उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए शुरू किया गया था। इसके तहत पुलिस, प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों द्वारा नियमित रूप से कार्यशालाओं, रैलियों, और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जारी किया गया मिशन शक्ति फेज-5 के तहत बुधवार को राजातालाब थाना क्षेत्र के ग्राम भीमचण्डी/ सचिवालय सभागार भीमचण्डी गोविंदपुर में महिलाओं को मिशन शक्ति , फेज 5 मिशन डिस्ट्रॉय एंटी रोमियो एस्कॉर्ट से संबंधित 1090/हेल्पलाइन 112/हेल्पलाइन 1076/ हेल्पलाइन 1930/साइबर क्राइम 108 एंबुलेंस हेल्पलाइन 101 अग्निशमन हेल्पलाइन 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर के बारे में महिलाओं को किया जागरूक उपनिरीक्षक,महिला बीट अधिकारी/ उपनिरीक्षक करिश्मा तिवारी उपनिरीक्षक मानसी यादव उपनिरीक्षक स्नेहलता शुक्ला महिला हेड कांस्टेबल कुसुम सिंह महिला कांस्टेबल किरण यादव , महिला कांस्टेबल सरिता मिशन शक्ति फेज-5 के तहत निर्गत आदेशो/निर्देशो/कार्ययोजना आदि के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

निर्देशो के अनुपालन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।इस दौरान महिला उप निरीक्षक मानसी यादव,करिश्मा तिवारी, महिला कांस्टेबल किरण यादव, ने बताया कि मिशन शक्ति कार्यक्रम गांव में जगह जगह आयोजित कार्यक्रम कर बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा के तहत उनको विभिन्न टोल फ्री नम्बरों,सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप,ट्विटर,फेसबुक,इंस्टाग्राम,यू-ट्यूब,साइबर सम्बन्धी अपराधी गतिविधि के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।

Read more news at :- suryodayasamachar.in

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग