बड़ी खबर
Indian Railway News :- ट्रेन से सफर पूरा करने के बाद भी मिल सकता है टिकट का पैसा वापस! जानिए रेलवे का खास नियम Pema khandu:- अरुणाचल CM पेमा खांडू मामले में CBI पहुंची सुप्रीम कोर्ट, राज्य सरकार पर जांच में सहयोग न करने का आरोप DY Patil :- पूर्व राज्यपाल और शिक्षाविद् डॉ. डी. वाई. पाटिल का 90 वर्ष की उम्र में निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर Flipkart Freedom Sale 2026: iPhone 17 Pro, iPhone 16 और iPhone 15 पर भारी छूट, खरीदने का शानदार मौका Datia election result:- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, घनश्याम सिंह 6016 वोटों से विजयी; भोपाल में कार्यकर्ताओं ने बांटी मेलोडी चॉकलेट Delhi Cantt Railway Station :- दिल्ली छावनी स्टेशन पर 70 दिनों तक नहीं रुकेंगी 13 ट्रेनें, यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Varanasi news :- ‘स्मार्ट काशी एप’ का शुभारंभ

Varanasi news :- ‘स्मार्ट काशी एप’ का शुभारंभ

Varanasi news :- [ रिपोर्टर सुजीत सिंह] महापौर अशोक कुमार तिवारी ने आज रूद्राक्ष कन्वेशंन सेन्टर में वाराणसी नगर निगम का ‘‘स्मार्ट काशी एप’’ की लांचिंग की। इस एप में नगर निगम से सम्बन्धित कई सुविधाओं को सम्मिलित किया गया है। कोई भी व्यक्ति अपने फोन से गुगल प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोड कर सकता है। साथ ही इस एप के माध्यम से नगर निगम द्वारा 29 प्रकार के लाइसेन्स जमा कर सकता है। जिसमें नगर के सभी अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लिनिक, डेन्टल क्लिनिक, होटल, लाज, धर्मशाला, नावों का कर, सहित कई प्रकार के लाइसेन्स जमा किया जा सकता है।

  • स्मार्ट काशी एप के माध्यम से घर बैठे जमा करें 29 प्रकार का लाइसेन्स।
  • कोई भी नागरिक एप के माध्यम से प्राप्त कर सकता है नगरीय सुविधायें।

इन कार्यो हेतु नगर निगम कार्यालय आने की आवश्यकता नही होगी। उक्त के अतिरिक्त सफाई व्यवस्था, मार्ग प्रकाश, सड़क निर्माण इत्यादि के बारे में इस एप के माध्यम से उक्त स्थल का फोटो खिंचकर एप पर डाला जा सकता है। जो तत्काल सम्बन्धित अधिकारी के पास पहुॅच जायेगा। जिसे समयान्तर्गत निस्तारित करना होगा। जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जो 21 दिन के भीतर का होगा। उसे एप के माध्यम से आवेदन करने पर जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत किया जायेगा।

Varanasi news :- मासूम व नौनिहालों के जिंदगी से खिलवाड़ नंद घर रैक के समीप खुला सोकपिट दे रहा मौत को दावत

यह मोबाईल एप HDFC बैंक के सहयोग से तैयार किया गया है। नागरिकों एवं शहर के बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों के लिये तथा शहर के बारे में जानकारी दी गयी है। जिससे उनको कोई परेशानी न हो। महापौर के द्वारा लाचिंग के बाद सम्बोधन में कहा गया कि बदलते भारत में तकनीकी क्षेत्र की महत्ता बहुत बढ़ी है। जिसमें नगर निगम भी जनता के सहयोग के लिये तकनीकी क्षेत्रों का इस्तेमाल कर रहा है।

महापौर के द्वारा आम नागरिकों से अपील की है कि नगर निगम द्वारा दी जा रही तकनीकी सुविधाओं का लाभ प्राप्त करें।प्रारम्भ में नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने एप के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन HDFC बैंक के मनीष टंडन के द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर BJP महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, अपर नगर आयुक्त दुष्यन्त कुमार मौर्य, विनोद कुमार गुप्ता, मुख्य अभियन्ता मोईनुद्दीन, समस्त जोनल अधिकारी, समस्त अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता, समस्त स्वास्थ्य निरीक्षक, जलकल के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग