बड़ी खबर
Lakheempur Kheeri :- लखीमपुर खीरी में मारपीट का मामला, पीड़ित परिवार ने सुरक्षा और कार्रवाई की लगाई गुहार Varanasi news :- वाराणसी में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, वर्दी पहनकर दिखाता था पुलिस का रौब; नौकरी दिलाने के नाम पर ऐंठ चुका था लाखों रुपये Varanasi news :- जय श्री कृष्णा फाउंडेशन का 16वां स्थापना दिवस ‘पंचामृत उत्सव’ के रूप में 3 से 5 जुलाई तक, समापन समारोह में शामिल होंगी अभिनेत्री भाग्यश्री Saharsa News :- तिलावे नदी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका पर सड़क जाम; पुलिस हर पहलू से कर रही जांच Russia Kyiv Missile Attack :- रूस ने कीव पर बरसाईं मिसाइलें और ड्रोन, 8 लोगों की मौत; कई रिहायशी इमारतें मलबे में तब्दील UPTET 2026: परीक्षार्थियों के लिए बड़ी राहत, गोरखपुर-लखनऊ के बीच 3 दिन चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Varanasi news :- जय श्री कृष्णा फाउंडेशन का 16वां स्थापना दिवस ‘पंचामृत उत्सव’ के रूप में 3 से 5 जुलाई तक, समापन समारोह में शामिल होंगी अभिनेत्री भाग्यश्री

Varanasi news :- जय श्री कृष्णा फाउंडेशन का 16वां स्थापना दिवस ‘पंचामृत उत्सव’ के रूप में 3 से 5 जुलाई तक, समापन समारोह में शामिल होंगी अभिनेत्री भाग्यश्री

Varanasi news :- सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को समर्पित जय श्री कृष्णा फाउंडेशन (जेएसके) अपने 16वें स्थापना दिवस को इस वर्ष ‘पंचामृत उत्सव’ के रूप में भव्य स्तर पर मनाने जा रहा है। तीन दिवसीय यह आयोजन 3 जुलाई से 5 जुलाई 2026 तक शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर आयोजित होगा, जिसमें सेवा, संस्कृति, आध्यात्मिक अनुष्ठान और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई विशेष कार्यक्रम होंगे।

इस संबंध में महमूरगंज स्थित एजीआर ऑटोमोबाइल शोरूम में आयोजित पत्रकार वार्ता में फाउंडेशन के संस्थापक संजीव अग्रवाल तथा पंचामृत उत्सव संयोजक मंडल ने आयोजन की विस्तृत जानकारी दी। पत्रकार वार्ता में शोरूम के निदेशक राजीव गुप्ता भी मौजूद रहे।

संजीव अग्रवाल ने बताया कि पंचामृत उत्सव का शुभारंभ 3 जुलाई को सुबह 8 बजे हिंदू सेवा सदन हॉस्पिटल, बांसफाटक में वाटर कूलर के लोकार्पण से होगा। इसके बाद सुबह 9 बजे एसडीवी इंग्लिश स्कूल, नाटी इमली में युवा जागरूकता कार्यक्रम ‘रिश्ते ही पूंजी हैं’ विषय पर शंखनाद उत्सव आयोजित किया जाएगा। वहीं रात 8 बजे त्रिदेव मंदिर, दुर्गाकुंड में दिव्य मां लक्ष्मी पूजन का आयोजन होगा।

 

4 जुलाई को सुबह 7 बजे दशाश्वमेध घाट पर खिचड़ी वितरण, मां शीतला का श्रृंगार, मां गंगा का दुग्धाभिषेक एवं चुनरी मनोरथ जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शाम 7:30 बजे जेएसके के सदस्यों के साथ एक वैचारिक संगोष्ठी भी होगी, जिसमें सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर चर्चा की जाएगी।

 

उत्सव का समापन 5 जुलाई को होगा। सुबह 6:30 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर में 251 दंपतियों द्वारा रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके बाद शाम 5 बजे बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘संगीतमय शाम सुपरस्टार भाग्यश्री के नाम’ आयोजित होगा। इस समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम के दौरान आईबीएफ अवॉर्ड शो, नए सदस्यों का शपथ ग्रहण, फाउंडेशन के समाचार पत्र का विमोचन, फैशन शो तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

Saharsa News :- तिलावे नदी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका पर सड़क जाम; पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

फाउंडेशन के संस्थापक संजीव अग्रवाल ने कहा कि इस वर्ष का स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, संस्कृति, सद्भाव और संस्कारों का संगम होगा। उन्होंने बताया कि जेएसके एवं आईबीएफ के लगभग एक हजार सदस्य तथा शहर के अनेक गणमान्य नागरिक इस आयोजन में भाग लेंगे, जिससे यह समारोह यादगार बनने जा रहा है।

पंचामृत उत्सव की मुख्य समिति में रमेश सेठ, डॉ. वीरेंद्र केसरी, दिव्या राकेश अग्रवाल, सीमा श्रीवास्तव और मुन्ना चौरसिया शामिल हैं। वहीं आयोजन के प्रमुख सहयोगियों में राजीव गुप्ता (एजीआर), डॉ. वीरेंद्र केसरी, अरविंद जैन, सुजीत केसरी, दिव्या राकेश अग्रवाल, प्रेम केसरी, नीरज पारीख, रमेश सेठ, शरद केसरी, मुन्ना चौरसिया, राघवेंद्र रस्तोगी, रितेश अग्रवाल और चंद्र प्रकाश सिंह प्रमुख रूप से सहयोग कर रहे हैं।

पत्रकार वार्ता में अरविंद जैन, प्रदीप मल्होत्रा, विनय गिरी, प्रदीप कुमार उपाध्याय, शुभो घोष, राकेश राजपूत, संजीव अग्रवाल ‘डब्बू’, पूजा गुप्ता, आकांक्षा मिश्रा, धर्मेंद्र दुबे, हरे कृष्ण कक्कड़, राजेंद्र जैसवाल, करिश्मा तिवारी, मोनिशा केसरी, युक्ति गुप्ता, अनिल जायसवाल और गौरव राठी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग