Home » राज्य » Varanasi News: जल्द ही रुपहले पर्दे पर दिखेंगीं काशी की माडल प्रियंका मिश्रा -मॉडलिंग से अभिनय तक का देखिए सफर…

Varanasi News: जल्द ही रुपहले पर्दे पर दिखेंगीं काशी की माडल प्रियंका मिश्रा -मॉडलिंग से अभिनय तक का देखिए सफर…

 Varanasi: 31 अगस्त  बनारस की माडल प्रियंका मिश्रा विगत कई वर्षों से पॉपुलर हॉस्पिटल में चिकित्सा प्रशासन के पद पर कार्यरत है। माँ-बाप एवं पति की प्रेरणा व आदेश प्राप्त कर 2023 में वात्सल्य सोसाइटी द्वारा आयोजित मिसेज़ बनारस प्रतियोगिता में उन्होंने शिरकत किया एवं ग्रैंड फाइनल में एक कड़े मुकाबले में सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए विनर बनी।

https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/सितंबर-महीने-की-शुरुआत-मह/

काशी (वाराणसी) की मॉडल प्रियंका मिश्रा जल्द ही रुपहले परदे पर अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने जा रही हैं। प्रियंका, जो अपने बेहतरीन मॉडलिंग करियर के लिए जानी जाती हैं, अब अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। काशी की इस उभरती हुई प्रतिभा ने पहले ही अपने मॉडलिंग कौशल से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है और अब वह सिनेमा जगत में अपनी छाप छोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रियंका मिश्रा अपने पहले फिल्मी प्रोजेक्ट में किस तरह का प्रदर्शन करती हैं। उनके प्रशंसक और वाराणसी के लोग उनकी इस नई पारी को लेकर काफी उत्साहित हैं और उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

मिसेज यूपी का भी सजा ताज

मिसेज़ बनारस के बाद अगला कदम मिसेज़ यू.पी. का था और मई 2024 में वो दिन भी आया जब उन्होंने मिसेज़ यू.पी. का ताज सिर पर सजा पाया।
इसी बीच अभिनय करने का ऑफर मिला और अपने जीवन का पहला हिन्दी एल्बम ‘ तुमको ना भूल पाएंगे ‘ में बतौर नायिका अभिनय किया। यह एल्बम आज 31 अगस्त को ही रिलीज हुआ है। इस एल्बम के गीतकार / कम्पोजर राकेश सूत्रधार है और इसमें बतौर नायिका प्रियंका मिश्रा एवं दीक्षा सिंह व नायक शहज़ीब एवं शाहबान खान है। इस एल्बम के डायरेक्टर अयान शमी एवं महफूज अली है। एल्बम की शूटिंग वाराणसी में ही हुई है।

Shani pradosh vrat 2024 : शनि प्रदोष व्रत पर किस भगवान की करें पूजा, पूजन विधि…

प्रियंका मिश्रा जल्द ही रुपहले पर्दे पर दिखेंगीं प्रियंका के एल्बम रिलीज होने पर मिस एंड मिसेज़ बनारस प्रतियोगिता के डायरेक्टर मिलन श्रीवास्तव, सचिव शैज खान, मिसेज़ इंडिया इंटरनेशनल मिसेज़ वन्दना सिंह, साक्षी पाण्डेय विनर मिसेज़ बनारस, यशोभि ओझा विनर मिस बनारस सहित सभी मॉडलो ने प्रियंका को ढेरो बधाई दी।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग