Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » वाराणसी: नगर निगम उपचारित घरेलू जल के पुनः उपयोग की योजना पर कर रहा कार्य, बैठक में बनी रूपरेखा

वाराणसी: नगर निगम उपचारित घरेलू जल के पुनः उपयोग की योजना पर कर रहा कार्य, बैठक में बनी रूपरेखा

वाराणसी :– नगर निगम वाराणसी ने उपचारित घरेलू जल के पुनः उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। इस उद्देश्य को लेकर शुक्रवार को स्मार्ट सिटी सभागार में नगर निगम और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय से अनुबंधित संस्था कॉन्सिल ऑफ एनर्जी, एन्वायरमेंट एंड वॉटर (CEEW) के बीच प्रारंभिक कार्ययोजना पर विचार-विमर्श हेतु बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में CEEW के वरिष्ठ कार्यक्रम लीडर श्री नितिन बस्सी ने इस परियोजना की महत्ता पर एक प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि उपचारित जल को निर्माण कार्यों, बागवानी, अग्निशमन, सड़कों और डिवाइडरों की धुलाई, तथा वाहनों की सफाई जैसे गैर-पेय उपयोगों में दोबारा प्रयोग में लाया जा सकता है। इससे स्वच्छ जल के दुरुपयोग पर नियंत्रण लगेगा और संसाधनों का बेहतर प्रबंधन संभव होगा।

वाराणसी

भौतिक निरीक्षण का निर्देश

नगर आयुक्त श्री अक्षत वर्मा ने CEEW प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि वे नगर क्षेत्र, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, फायर स्टेशन, कुंडों/तालाबों तथा वरुणा व अस्सी नदियों का स्थल निरीक्षण एवं विस्तृत परीक्षण करें ताकि योजना का क्रियान्वयन व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से किया जा सके।

इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश जल निगम और नगर निगम के जलकल विभाग को भी इस परियोजना में सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में कई अधिकारी रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर नगर आयुक्त श्री विनोद कुमार गुप्ता, मुख्य अभियंता श्री मोइनुद्दीन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार चौधरी, संयुक्त नगर आयुक्त श्री कृष्णचंद्र, सचिव जलकल श्री ओ.पी. सिंह, अधिशासी अभियंता (आलोक) श्री अजय कुमार सक्सेना, डूडा परियोजना अधिकारी श्रीमती निधि वाजपेयी, और जोनल स्वच्छता अधिकारी श्री रविचंद्र निरंजन समेत कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

SHEOHAR News :- शिवहर में मोटर गैरेज मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग