बड़ी खबर
Commonwealth Games 2026 :- कॉमनवेल्थ गेम्स में MP की बेटी यामिनी ने जीता सिल्वर, अजय गोल्ड से चूके Ebola Virus :- DR कांगो में तेजी से फैल रहा इबोला, WHO ने जारी की वैश्विक चेतावनी; अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की अपील Petrol-Diesel Price Today: 2 अगस्त को बदले ईंधन के दाम, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा India Post :- रक्षाबंधन पर भारतीय डाक का खास तोहफा, 24-48 घंटे में पहुंचेगी राखी; पार्सल और डॉक्यूमेंट नियमों में भी बदलाव Patna University :- पटना यूनिवर्सिटी LLB प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल, मोबाइल से फोटो खींचकर किया लीक; परीक्षा रद्द नहीं होगी Indore News :- भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से इंदौर में बवाल, कांवड़ियों ने थाना घेरा; मौलाना पर FIR की मांग

Home » वायरल » Valentines Viral Video: ‘जहां दिखेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना ‘; वैलेंटाइन डे पर सक्रिय हुए ‘हिंदू संगठन’, प्रेमी जोड़ों को दी चेतावनी

Valentines Viral Video: ‘जहां दिखेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना ‘; वैलेंटाइन डे पर सक्रिय हुए ‘हिंदू संगठन’, प्रेमी जोड़ों को दी चेतावनी

Valentines Viral Video :- वैलेंटाइन डे को लेकर पूरे देश में माहौल गरमा गया है। जहां एक ओर युवा प्रेमी जोड़े इस दिन को यादगार बनाने की तैयारियों में लगे हैं, वहीं दूसरी ओर कई हिंदू संगठन इसके खिलाफ खुलकर विरोध जता रहे हैं।

सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें प्रेमी जोड़ों को कड़ी चेतावनी दी जा रही है कि अगर वे सार्वजनिक स्थानों पर वैलेंटाइन डे मनाते पाए गए, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुछ हिंदू संगठनों का कहना है कि यह दिवस ‘पश्चिमी संस्कृति’ को बढ़ावा देता है, जो भारतीय सभ्यता और परंपराओं के खिलाफ है।

एक वायरल वीडियो में तो यहां तक कहा गया है कि ‘जहां दिखेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना’। यह स्पष्ट संकेत देता है कि हिंदू संगठन इस दिन को मनाने से रोकने के लिए पूरी तरह सक्रिय हैं। हालांकि, यह वीडियो किस स्थान का है, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।

प्रेमी जोड़ों में दहशत का माहौल

इन धमकियों के चलते कई प्रेमी जोड़ों में भय व्याप्त है। कई युवाओं के मन में यह सवाल उठ रहा है कि वे वैलेंटाइन डे पर बाहर जाएं या नहीं।

इसी बीच किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है। सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस गश्त तेज कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की जबरदस्ती या हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग