Home » विदेश » US: अलास्का विमान में ‘टेक ऑफ के बाद उड़ी विमान की खिड़की, सवार यात्री ने बताया खतरनाक अनुभव …………..

US: अलास्का विमान में ‘टेक ऑफ के बाद उड़ी विमान की खिड़की, सवार यात्री ने बताया खतरनाक अनुभव …………..

US (अमेरिका):- अमेरिका के ओरेगॉन में अलास्का एयरलाइंस के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में सवार यात्री ने कहा कि जैसे ही टेकऑफ के बाद फ्लाइट की खिड़की उड़ गई तो उसे मौत सामने खड़ी होने का एहसास होने लगा।

अमेरिका में अलास्का एयरलाइंस में सवार 177 यात्रियों की जान बाल-बाल बची। विमान का विंडो पैनल फ्लाइट टेकऑफ होने के बाद अचानक उड़ गया। यात्रियों से मिली शिकायत के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बड़ा हादसा टलने के बारे में विमान में सवार यात्री ने बताया कि उसे खिड़की उड़ने पर ऐसा एहसास हुआ कि उसकी मौत होने वाली है। इस मामले में फेडरल एविएशन प्रशासन (FAA) ने भी बयान जारी किया। इसके मुताबिक अलास्का एयरलाइंस के विमान संख्या- 1282 की परेशानी दूर होने के बाद पोर्टलैंड एयरपोर्ट से शाम लगभग पांच बजे फ्लाइट को दोबारा रवाना किया गया।

इमरजेंसी लैंडिंग के बारे में विमान में सवार यात्री ने बताया कि उसे खिड़की उड़ने पर ऐसा एहसास हुआ कि उसकी मौत होने वाली है। यात्री से मिली शिकायत के बाद चालक दल ने विमान के केबिन में दबाव की सूचना दी। ओरेगन में पोर्टलैंड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट को सुरक्षित लैंड कराया गया। अलास्का एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 1282 से जुड़ी खबरों में कहा गया है कि खिड़की उड़ने के बाद आपातकालीन ऑक्सीजन मास्क सीटों के ऊपर लटके देखे जा सकते हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विमान की खिड़की का पैनल गायब है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक इस फ्लाइट से यात्रा कर रहे यात्री काइल रिंकर ने बताया कि जब विंडो पैनल अचानक उड़ा उस समय विमान धरती से काफी ऊंचाई पर था। सीटों के ऊपर लगे ऑक्सीजन मास्क खुद-ब-खुद नीचे आ गए, तब इसका पता लगा। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक विमान संख्या 1282 में सवाल महिला यात्री वी गुयेन ने कहा, उड़ान के दौरान अचानक हुई तेज आवाज के कारण उनकी नींद खुल गई। उन्हें अपनी आंखों के आगे ऑक्सीजन मास्क दिखा। बाईं तरफ देखने पर उन्हें विंडो पैनल गायब दिखा। उन्होंने कहा, ऐसे हालात में उन्हें मौत सामने दिखने लगी। ऐसा लगा जैसे वह मरने वाली हैं।

Ram Mandir: रेलवे की खास पहल, श्रद्धालुओं को अयोध्या पहुंचाने के लिए 430 शहरों से चलेंगी 72 ट्रेनें……………….. – Suryodaya Samachar

हादसे के बाद अमेरिका के राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड, FAA और अलास्का एयरलाइंस ने कहा कि हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। अलास्का की तरफ से जारी बयान के मुताबिक 171 यात्रियों और चालक दल के 6 सदस्यों के साथ पोर्टलैंड एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। कंपनी के मुताबिक ऐस घटना दुर्लभ है। चालक दल को आपात स्थिति से निपटने का पूरा प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने हालात को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया।

इस मामले में समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट- फ्लाइट अवेयर के मुताहिक बोइंग 737 मैक्स 9 विमान शाम 5.07 बजे कैलिफोर्निया के ओंटारियो के लिए रवाना हुआ था। हालांकि, केवल 20 मिनट की उड़ान के बाद फ्लाइट वापस एयरपोर्ट पर लौट आया। अक्तूबर में उड़ान भरने के लिए फिट घोषित किए गए इस विमान के बारे में बोइंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पकर लिखा कि ओरेगन में हुई घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। तकनीकी टीम जांच में पूरी मदद करेगी।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग