Urvil Patel :- गुजरात के धाकड़ बल्लेबाज उर्विल पटेल ने सर्विसेज के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में सेंचुरी ठोक दी। उनकी इस विस्फोटक पारी की बदौलत गुजरात ने मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया. उर्विल को आईपीएल 2025 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने रिटेन किया हुआ है।
नई दिल्ली
आईपीएल 2026 से पहले ही एक धुआंधार बल्लेबाज ने मैदान पर अपनी तैयारियों का नमूना दिखा दिया है. यह खिलाड़ी हैं चेन्नई सुपर किंग्स के पावर हिटर उर्विल पटेल, जिन्हें पिछले सीजन के मेगा ऑक्शन में 30 लाख रुपये में टीम ने अपने साथ जोड़ा था. गुजरात की ओर से खेलते हुए उर्विल ने SMAT मैच में ऐसा तूफान मचा दिया कि गेंदबाजों के होश उड़ गए. उन्होंने सिर्फ 31 गेंदों में शतक जड़ा और टीम को शानदार जीत दिलाई।
12 चौके–10 छक्कों से सजा शतक, IPL के लिए उर्विल की दहाड़
सर्विसेज ने पहले खेलते हुए गुजरात को 183 रन का लक्ष्य दिया. जवाब में कप्तान उर्विल पटेल ओपनिंग करने उतरे और शुरुआत से ही चौके-छक्कों की बरसात कर दी.
300+ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों को टिकने नहीं दिया।

उन्होंने
➡️ 31 गेंद में शतक
➡️ 37 गेंद में 119 रन नाबाद
➡️ 12 चौके + 10 छक्के
जोड़कर टीम को आसान जीत दिला दी।
12.3 ओवर में पूरा हुआ चेज
उर्विल की तूफानी बैटिंग की बदौलत गुजरात की टीम ने सिर्फ 12.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया.
उनका यह शतक भारतीय बल्लेबाजों में T20 का तीसरा सबसे तेज शतक भी है।
इससे पहले भी उर्विल 2024 में गुजरात बनाम इंदौर मैच में 28 गेंदों में शतक लगाकर भारत का सबसे तेज T20 शतक का रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं।
CSK के लिए धमाका करने को तैयार
इस पारी से उर्विल ने दिखा दिया है कि वे आने वाले आईपीएल सीजन में CSK से खेलते हुए विपक्षी गेंदबाजों पर जमकर प्रहार करने वाले हैं।
आईपीएल 2025 के मिनी ऑक्शन से पहले
✔️ CSK ने उन्हें रिटेन किया था
✔️ वे वंश बेदी की जगह टीम में आए
✔️ 212.50 स्ट्राइक रेट से 68 रन बना चुके हैं
अब उर्विल अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से IPL 2025 में नया धमाका करने को तैयार हैं।
Smriti Mandhana :- स्मृति–पलाश की शादी पर ब्रेक! परिवार का चौंकाने वाला बयान
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







