बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » शिक्षा » UPTET 2025 :- उम्मीदवारों पर बढ़ा बोझ, फीस हुई तीन गुना ,जनवरी में एग्जाम घोषित

UPTET 2025 :- उम्मीदवारों पर बढ़ा बोझ, फीस हुई तीन गुना ,जनवरी में एग्जाम घोषित

UPTET 2025 :- प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए आवश्यक शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के आवेदन शुल्क में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है।

फिलहाल प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दोनों स्तर की टीईटी परीक्षा के लिए 600-600 रुपये शुल्क लिया जाता है। लेकिन अब इसे बढ़ाकर 1700-1700 रुपये करने का प्रस्ताव है।
अगर कोई अभ्यर्थी दोनों स्तर की परीक्षा में शामिल होना चाहता है तो उसे कुल मिलाकर 3400 रुपये जमा करने होंगे।

शासन को भेजा गया प्रस्ताव

शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यह प्रस्ताव शासन को भेजा है। जब शासन से कारण पूछा गया तो आयोग ने बताया कि परीक्षा को पारदर्शी और शुचितापूर्ण ढंग से कराने में खर्च पहले की तुलना में काफी बढ़ गया है।

19 जून 2024 को शासन ने भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया को व्यवस्थित और निष्पक्ष बनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए थे। इन्हीं नए नियमों के तहत परीक्षा कराने पर अधिक खर्च आएगा।

उदाहरण के तौर पर, अप्रैल 2025 में कराई गई 2022 की लंबित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा पर भी अपेक्षा से अधिक व्यय हुआ।

जनवरी 2026 में होगी UPTET परीक्षा

आयोग पहले ही ऐलान कर चुका है कि UPTET परीक्षा का आयोजन 29 और 30 जनवरी 2026 को किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, लेकिन आवेदन शुल्क बढ़ाने के लिए शासन की स्वीकृति जरूरी है।

http://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/iphone-7-launched-long-queues-at-apple-store/

क्यों बढ़ेगा खर्च?

नए नियमों के अनुसार, अब परीक्षा का पूरा दायित्व एक ही एजेंसी को न देकर चार अलग-अलग एजेंसियों में बांटा जाएगा।

पहली एजेंसी प्रश्नपत्र तैयार करेगी, उसे छपवाएगी और सभी जिलों के कोषागार तक पहुंचाएगी।

दूसरी एजेंसी प्रश्नपत्र को परीक्षा केंद्रों तक ले जाने, परीक्षा संपन्न कराने और OMR शीट को वापस आयोग तक पहुंचाने का काम करेगी।

तीसरी एजेंसी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी।

चौथी एजेंसी आयोग परिसर में OMR शीट स्कैन कर अंक आयोग को सौंपेगी।

इन व्यवस्थाओं में अधिक संसाधन और खर्च की जरूरत होगी। यही वजह है कि आयोग ने आवेदन शुल्क बढ़ाने का निर्णय लिया है।

Shardiya Navratri 2025: व्रत में जरूर करें इन 5 नियमों का पालन, मिलेगी माँ दुर्गा की कृपा और मनोवांछित फल

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग