UP Police Bharti 2025-26 :- उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नए साल की शुरुआत बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कॉन्स्टेबल, जेल वार्डर, पीएसी और अन्य पदों पर 32,679 रिक्तियों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह भर्ती लंबे समय से प्रतीक्षित थी, ऐसे में साल के अंत में नोटिफिकेशन जारी होना लाखों युवाओं के लिए राहत की खबर है।
📌 पदों का विवरण (UP Police Vacancy Details)
- पद का नाम कॉन्स्टेबल नागरिक पुलिस (पुरुष/महिला)
- रिक्त पद 10,469
- कॉन्स्टेबल पीएसी/सशस्त्र पुलिस 15,131
- विशेष सुरक्षा बल 1,341
- महिला बटालियन (लखनऊ, बदायूं, गोरखपुर) 2,282
- घुड़सवार पुलिस 71
- जेल वार्डर (पुरुष) 3,279
- जेल वार्डर (महिला) 106
- कुल पद 32,679
🎓 शैक्षिक योग्यता
अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। जो उम्मीदवार अभी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

🎂 आयु सीमा
- पुरुष: 18 से 22 वर्ष
- महिला: 18 से 25 वर्ष
- आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
📏 शारीरिक मानक (हाइट)
- पुरुष (सामान्य/ओबीसी/SC): 168 सेमी
- ST पुरुष: 160 सेमी
- महिला: 152 सेमी
- ST महिला: 147 सेमी
📝 चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
- शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- मेडिकल टेस्ट
💻 आवेदन प्रक्रिया
सबसे पहले OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) करना अनिवार्य
आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरें
सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें
💰 आवेदन शुल्क
- सामान्य / OBC / EWS: ₹500
- SC / ST: ₹400
New Year 2026: नए साल में ये 7 काम जरूर करें, बनी रहेगी सुख-शांति और तरक्की
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







