बड़ी खबर
Commonwealth Games 2026 :- कॉमनवेल्थ गेम्स में MP की बेटी यामिनी ने जीता सिल्वर, अजय गोल्ड से चूके Ebola Virus :- DR कांगो में तेजी से फैल रहा इबोला, WHO ने जारी की वैश्विक चेतावनी; अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की अपील Petrol-Diesel Price Today: 2 अगस्त को बदले ईंधन के दाम, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा India Post :- रक्षाबंधन पर भारतीय डाक का खास तोहफा, 24-48 घंटे में पहुंचेगी राखी; पार्सल और डॉक्यूमेंट नियमों में भी बदलाव Patna University :- पटना यूनिवर्सिटी LLB प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल, मोबाइल से फोटो खींचकर किया लीक; परीक्षा रद्द नहीं होगी Indore News :- भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से इंदौर में बवाल, कांवड़ियों ने थाना घेरा; मौलाना पर FIR की मांग

Home » उत्तर प्रदेश » उन्नाव » Unnao News : बृजेश पाठक ने अजीत सिंह की याद में बोले उनका योगदान अमूल्य था…

Unnao News : बृजेश पाठक ने अजीत सिंह की याद में बोले उनका योगदान अमूल्य था…

Unnao News :उन्नाव में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दिवंगत नेता अजीत सिंह को याद करते हुए कहा कि जिले के विकास में उनका अमिट योगदान था। बृजेश पाठक ने कहा कि अजीत सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन में उन्नाव के विकास के लिए कई अहम काम किए, जिनकी वजह से जिले को नई दिशा और गति मिली। उन्होंने अजीत सिंह को एक दूरदर्शी नेता बताया, जिन्होंने हमेशा किसानों, गरीबों और समाज के वंचित वर्गों के लिए काम किया।

Unnao जिले को नई ऊंचाई तक पहुंचाया

अजीत सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान उन्नाव जिले के विकास की रफ्तार को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया। उनकी दूरदर्शिता और ठोस कार्यशैली ने जिले के विकास को प्रभावी गति दी, जिससे यहां की जनता पर उनका गहरा प्रभाव पड़ा। अजीत सिंह की नेतृत्व क्षमता और जनहितकारी नीतियों के कारण न केवल उन्नाव बल्कि पूरे प्रदेश में उन्हें आदर और सम्मान के साथ याद किया जाता है। उनके योगदान को लोग आज भी गर्व और सम्मान के साथ याद करते हैं।

Unnao में सौ से अधिक मेधावी छात्रों को सम्मानित किया

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने स्मृति शेष पूर्व एमएलसी अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उनकी स्मृतियों को नमन किया। यह कार्यक्रम Unnao शहर के अरोड़ा रिसॉर्ट में आयोजित किया गया था, जहां उपमुख्यमंत्री ने अजीत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने अजीत सिंह की पत्नी व जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, उनके पुत्र शशांक शेखर सिंह और पिता व पूर्व एमएलसी रंजीत सिंह द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की।कार्यक्रम में एक सौ से अधिक मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया, जबकि दस लोगों को ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इसके साथ ही, 45 लोगों ने रक्तदान किया और रोजगार मेले में 250 युवाओं को रोजगार प्रदान किया गया।

https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/unnao-news-jal-nigam-xen-lodged-fir-for-ignoring-the-standards-under-amrit-yojana/

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने इस आयोजन को सामाजिक कल्याण और क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। श्रद्धांजलि समारोह में परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दया शंकर सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी, विधायक संगीत सोम, पूर्व सांसद धंनजय सिंह, ब्लाक प्रमुख अजय सिपाही, विधायक अनिल सिंह, बंबालाल दिवाकर, श्रीकांत कटियार, आशुतोष शुक्ला, आशू सिंह, अमरीश रावत ggg ने अजीत सिंह के द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग