बड़ी खबर
Saharsa News :- सहरसा में नाली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चलीं गोलियां; बेटी की बहादुरी से टली बड़ी वारदात Indian Railway News :- ट्रेन से सफर पूरा करने के बाद भी मिल सकता है टिकट का पैसा वापस! जानिए रेलवे का खास नियम Pema khandu:- अरुणाचल CM पेमा खांडू मामले में CBI पहुंची सुप्रीम कोर्ट, राज्य सरकार पर जांच में सहयोग न करने का आरोप DY Patil :- पूर्व राज्यपाल और शिक्षाविद् डॉ. डी. वाई. पाटिल का 90 वर्ष की उम्र में निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर Flipkart Freedom Sale 2026: iPhone 17 Pro, iPhone 16 और iPhone 15 पर भारी छूट, खरीदने का शानदार मौका Datia election result:- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, घनश्याम सिंह 6016 वोटों से विजयी; भोपाल में कार्यकर्ताओं ने बांटी मेलोडी चॉकलेट

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » मां के नाम पौधारोपण: नमामि गंगे अभियान के तहत छात्रों ने लिया हरियाली और संरक्षण का संकल्प”

मां के नाम पौधारोपण: नमामि गंगे अभियान के तहत छात्रों ने लिया हरियाली और संरक्षण का संकल्प”

मां के नाम पौधारोपण :- वाराणसी में नमामि गंगे अभियान के तहत छात्रों ने किया पर्यावरण के प्रति जागरूकता का प्रदर्शन, वृक्षारोपण से दिया हरित भविष्य का संदेश

पर्यावरण संरक्षण और हरित धरा की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए नमामि गंगे काशी क्षेत्र द्वारा बुधवार को कबीर चौरा स्थित कंपोजिट विद्यालय में “मां के नाम पौधारोपण” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और “हम एक पौधे को जीवन देंगे, तो वह भविष्य में वृक्ष बनकर हमें भी जीवन देगा” – इस संदेश के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भाव प्रदर्शित किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर में नीम, पीपल, आम, तुलसी, एलोवेरा, अमरूद, शरीफा जैसे औषधीय व छायादार पौधे रोपे गए। यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए धरती की हरियाली और गंगा नदी के पुनरोद्धार के संकल्प को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

जलवायु संकट पर चिंता और समाधान का संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने कहा—

> “जलवायु परिवर्तन के दुष्परिणाम – जैसे अतिवृष्टि, भूस्खलन और बाढ़ – अब हम सभी के सामने स्पष्ट हैं। यदि हम समय रहते पर्यावरण को संतुलित नहीं कर सके, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए संकट और गहराएगा। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने ही नहीं, बल्कि उन्हें जीवित रखने की भी जिम्मेदारी उठानी होगी।”

उन्होंने यह भी कहा कि—

> “वृक्षारोपण तभी सार्थक होगा जब उनमें से हर पौधा पेड़ बने, और उसके संरक्षण के प्रति हमारे मन में वर्ष भर प्रतिबद्धता बनी रहे।”

विद्यालय परिसर में छात्रों की संकल्पबद्ध भागीदारी

पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने “मां के नाम पौधा” लगाकर भावनात्मक जुड़ाव और पर्यावरणीय कर्तव्य का प्रदर्शन किया। सभी छात्रों ने पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी ली और शपथ ली कि वे उनके संरक्षण के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे।

मुख्य सहभागिता:

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से —

राजेश शुक्ला (संयोजक, नमामि गंगे – काशी क्षेत्र एवं स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर, नगर निगम)

मधु सिंह (प्रधानाचार्या, कंपोजिट विद्यालय)

सारिका गुप्ता (महानगर सह-संयोजिका)

पुष्पलता वर्मा (महानगर प्रभारी)

राजीव शंकर तिवारी (शिक्षामित्र)
तथा विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

Varanasi News :- एक देश, एक बोर्ड” की मांग को लेकर वाराणसी में ज्ञापन, हनुमान चालीसा के 108 पाठ के बाद सौंपा गया ज्ञापन

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग