बड़ी खबर
Commonwealth Games 2026 :- कॉमनवेल्थ गेम्स में MP की बेटी यामिनी ने जीता सिल्वर, अजय गोल्ड से चूके Ebola Virus :- DR कांगो में तेजी से फैल रहा इबोला, WHO ने जारी की वैश्विक चेतावनी; अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की अपील Petrol-Diesel Price Today: 2 अगस्त को बदले ईंधन के दाम, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा India Post :- रक्षाबंधन पर भारतीय डाक का खास तोहफा, 24-48 घंटे में पहुंचेगी राखी; पार्सल और डॉक्यूमेंट नियमों में भी बदलाव Patna University :- पटना यूनिवर्सिटी LLB प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल, मोबाइल से फोटो खींचकर किया लीक; परीक्षा रद्द नहीं होगी Indore News :- भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से इंदौर में बवाल, कांवड़ियों ने थाना घेरा; मौलाना पर FIR की मांग

Home » विदेश » Paul Stirling: आयरलैंड के कप्तान ने रचा इतिहास, ऐसा कमाल करने वाले पहले खिलाड़ी, क्रिकेट जगत में मचा तहलका

Paul Stirling: आयरलैंड के कप्तान ने रचा इतिहास, ऐसा कमाल करने वाले पहले खिलाड़ी, क्रिकेट जगत में मचा तहलका

Paul Stirling : आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। वह आयरलैंड की ओर से 10 हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

आयरलैंड के लिए 10 हजार इंटरनेशनल रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी

पॉल स्टर्लिंग ने आयरलैंड के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने सभी फॉर्मेट्स में 326 मुकाबलों की 324 पारियों में 32.31 की औसत और 98.10 के स्ट्राइक रेट से कुल 10017 रन बनाए हैं। उनके नाम 16 अंतरराष्ट्रीय शतक और 57 अर्द्धशतक दर्ज हैं। वह उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हैं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 1000 से ज्यादा चौके जमाए हैं।

AC Safe Usage Tips :- AC से ब्लास्ट, ओवरलोड और भारी बिल से बचना है? अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स

आयरलैंड के टॉप रन स्कोरर की सूची में दूसरे नंबर पर एंड्रयू बलबिरनी हैं, जिन्होंने 235 मैचों में 6000 से अधिक रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर केविन ओ’ब्रायन हैं, जिनके खाते में 5850 रन दर्ज हैं। पहले और दूसरे पायदान के बीच का फासला यह दर्शाता है कि स्टर्लिंग क्यों आयरिश क्रिकेट के महानतम बल्लेबाज माने जाते हैं।

पॉल स्टर्लिंग ने आयरलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में हिस्सा लिया है। उन्होंने 8 टेस्ट मैचों की 6 पारियों में 382 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। वहीं 167 वनडे मुकाबलों में उन्होंने 37.73 की औसत से 5925 रन जोड़े हैं, जिसमें 14 शतक और 31 फिफ्टी शामिल हैं। इसके अलावा, 150 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने 26.88 की औसत से 3656 रन बनाए हैं। वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में भी शुमार हैं।

http://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/covid-19-cases-in-india-will-told-vaccine-be-able-to-save-the-new-variant-of-kovid-19-cases-in-india-again/

जानकारी के लिए बता दें कि वेस्टइंडीज इस समय आयरलैंड के दौरे पर है, जहां 21 से 25 मई के बीच दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इसके बाद 12 से 15 जून के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबले भी खेले जाएंगे।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग