बड़ी खबर
Commonwealth Games 2026 :- कॉमनवेल्थ गेम्स में MP की बेटी यामिनी ने जीता सिल्वर, अजय गोल्ड से चूके Ebola Virus :- DR कांगो में तेजी से फैल रहा इबोला, WHO ने जारी की वैश्विक चेतावनी; अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की अपील Petrol-Diesel Price Today: 2 अगस्त को बदले ईंधन के दाम, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा India Post :- रक्षाबंधन पर भारतीय डाक का खास तोहफा, 24-48 घंटे में पहुंचेगी राखी; पार्सल और डॉक्यूमेंट नियमों में भी बदलाव Patna University :- पटना यूनिवर्सिटी LLB प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल, मोबाइल से फोटो खींचकर किया लीक; परीक्षा रद्द नहीं होगी Indore News :- भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से इंदौर में बवाल, कांवड़ियों ने थाना घेरा; मौलाना पर FIR की मांग

Home » मनोरंजन » Tejas release on OTT : कंगना रनौत की फिल्म तेजस 5 जनवरी से OTT मंच ZEE 5 पर होगी प्रसारित……….

Tejas release on OTT : कंगना रनौत की फिल्म तेजस 5 जनवरी से OTT मंच ZEE 5 पर होगी प्रसारित……….

Tejas नई दिल्ली :- बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अभिनीत फिल्म ‘तेजस’ पांच जनवरी से ‘ओवर द टॉप’ (ओटीटी) मंच ‘जी5’ पर प्रसारित होगी। सर्वेश मेवाड़ा फिल्म के लेखक तथा निर्देशक हैं और रोनी स्क्रूवाला इसके निर्माता। फिल्म में कंगना भारतीय वायु सेना की एक पायलट के किरदार में हैं। 

यह भी पढ़ें :- IPL24 sponsorship : आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सरशिप में चीन नहीं ले सकेगा इस बार हिस्सा, जारी किए गए कड़े दिशा निर्देश………….

इस साल 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को जुटाने में नाकाम रही थी। रनौत ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि फिल्म &’तेजस&’ में सशस्त्र बलों की यह गाथा दर्शकों को प्रेरित करेगी। 

Tejas

फिल्म को लेकर मनीष कालरा का बयान आया सामने

उन्होंने कहा, ‘‘ ‘तेजस’ के जरिए हमारा मकसद न केवल मनोरंजन करना था, बल्कि सशस्त्र बलों के जुनून तथा बलिदान को भी दुनिया के सामने लाना था…’’अभिनेता मनीष कालरा ने एक बयान में कहा, ” मुझे उम्मीद है कि दर्शक फिल्म को पसंद करेंगे और वास्तविक जीवन के नायकों की अविश्वसनीय कहानियों से प्रेरणा लेंगे। एक रोमांचक यात्रा के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि ‘तेजस’ डिजिटल मंच पर उड़ान भर रहा है।’’फिल्म में अभिनेता आशीष विद्यार्थी, हर्षवर्द्धन राणे, दिव्या दत्ता, अंशुल चौहान और वरुण मित्रा जैसे कलाकार भी हैं।

Tejas

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

देश और विदेश तथा बॉलीवुड से जुड़ी तमाम खबरों की जानकारी के लिए बने रहिए हमारे साथ…………..

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग