Subedar Review :- साल 2026 में कई फिल्मों ने सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दी है। इसी बीच Anil Kapoor की बहुप्रतीक्षित फिल्म Subedaar भी रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म 5 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर स्ट्रीम की गई है। फिल्म में अनिल कपूर दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं, जिसकी झलक पहले ही ट्रेलर में देखने को मिल चुकी थी।
हालांकि फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण सिर्फ एक्शन नहीं बल्कि एक खास सरप्राइज भी है। इस फिल्म में अचानक Nana Patekar का कैमियो देखने को मिलता है, जिसने दर्शकों को काफी उत्साहित कर दिया है। इससे एक बार फिर ‘उदय भाई’ और ‘मजनू भाई’ की यादें ताजा हो गईं।
दरअसल Anil Kapoor और Nana Patekar की जोड़ी को दर्शकों ने पहले Welcome में खूब पसंद किया था। उस फिल्म में उनके किरदार ‘उदय भाई’ और ‘मजनू भाई’ की नोकझोंक आज भी लोगों को याद है। बाद में दोनों कलाकार Welcome Back में भी साथ नजर आए थे।
बताया जा रहा है कि Subedaar के एक अहम सीन में नाना पाटेकर की अचानक एंट्री होती है, जो फिल्म में अलग ही रंग भर देती है। अगर यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होती, तो संभव है कि इस सीन पर दर्शकों का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिलता।
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो अनिल कपूर के अलावा इसमें Radhika Madan, Mona Singh, Aditya Rawal, Saurabh Shukla, Faisal Malik और Khushbu Sundar भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च पिछले हफ्ते मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट के दौरान किया गया था।
Nitish kumar resign :- मुख्यमंत्री पद छोड़ेंगे नीतीश कुमार राज्यसभा जाने की जताई इच्छा
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक






