Home » शिक्षा » SSC GD Constable 2026 :- 25,487 पदों पर आवेदन शुरू, परीक्षा फरवरी–अप्रैल में

SSC GD Constable 2026 :- 25,487 पदों पर आवेदन शुरू, परीक्षा फरवरी–अप्रैल में

SSC GD Constable 2026 :- कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने CAPFs, SSF और असम राइफल्स में कांस्टेबल (जीडी) और राइफलमैन (जीडी) पदों के लिए 2026 भर्ती चक्र की आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। आवेदन प्रक्रिया आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर शुरू हो चुकी है।

ऑनलाइन आवेदन 1 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुके हैं और 31 दिसंबर 2025 रात 11 बजे तक भरे जा सकेंगे। परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान 1 जनवरी 2026 तक किया जा सकेगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

आवेदन शुरू: 1 दिसंबर 2025

आवेदन अंतिम तिथि: 31 दिसंबर 2025

फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 1 जनवरी 2026

एप्लीकेशन करेक्शन विंडो: 8 से 10 जनवरी 2026

सीबीटी परीक्षा (संभावित): फरवरी से अप्रैल 2026

कुल रिक्तियाँ: 25,487

इस भर्ती अभियान के तहत BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, Assam Rifles और SSF में कुल 25,487 पदों पर भर्ती होगी।

पुरुष उम्मीदवारों के लिए पद: 23,467

महिला उम्मीदवारों के लिए पद: 2,020

आवश्यकतानुसार रिक्तियों में फेरबदल भी हो सकता है।

Harley Davidson X440T :- नई Harley X440T का डिज़ाइन हुआ Reveal—फीचर्स देख फैंस हैरान!

पात्रता मानदंड

राष्ट्रीयता

उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए। CAPFs और असम राइफल्स में राज्यवार/क्षेत्रवार रिक्तियों को देखते हुए आवेदक को अपने राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का डोमिसाइल (PRC) प्रस्तुत करना होगा।

आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2026 को 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
जन्म 2 जनवरी 2003 से पहले और 1 जनवरी 2008 के बाद नहीं होना चाहिए।

 

आवेदन कैसे करें

1. आधिकारिक वेबसाइट— ssc.gov.in पर जाएँ

2. OTR पूरा कर नया खाता बनाएं

3. व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण अंकित करें व आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें

4. शुल्क जमा कर आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें

 

आवेदन शुल्क

₹100 (सामान्य/OBC पुरुष)

निःशुल्क: महिलाएँ, SC, ST, तथा पात्र Ex-Servicemen

चयन प्रक्रिया

चयन निम्न चरणों के माध्यम से होगा:

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE)

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

शारीरिक मानक परीक्षण (PST)

चिकित्सा परीक्षण (DME)

दस्तावेज़ सत्यापन

अंतिम चयन योग्यता और मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा।

CBE परीक्षा हिंदी, अंग्रेज़ी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी— Assamese, Bengali, Gujarati, Kannada, Konkani, Malayalam, Manipuri, Marathi, Odia, Punjabi, Tamil, Telugu और Urdu

 

वेतनमान

SSC GD कांस्टेबल पदों का वेतनमान पे लेवल-3 (₹21,700–₹69,100) के अंतर्गत आता है।

CTET 2026 :- CTET अपडेट 8 फरवरी को होगी परीक्षा, CBSE ने जारी किया नोटिफिकेशन

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग