बड़ी खबर
Commonwealth Games 2026 :- कॉमनवेल्थ गेम्स में MP की बेटी यामिनी ने जीता सिल्वर, अजय गोल्ड से चूके Ebola Virus :- DR कांगो में तेजी से फैल रहा इबोला, WHO ने जारी की वैश्विक चेतावनी; अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की अपील Petrol-Diesel Price Today: 2 अगस्त को बदले ईंधन के दाम, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा India Post :- रक्षाबंधन पर भारतीय डाक का खास तोहफा, 24-48 घंटे में पहुंचेगी राखी; पार्सल और डॉक्यूमेंट नियमों में भी बदलाव Patna University :- पटना यूनिवर्सिटी LLB प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल, मोबाइल से फोटो खींचकर किया लीक; परीक्षा रद्द नहीं होगी Indore News :- भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से इंदौर में बवाल, कांवड़ियों ने थाना घेरा; मौलाना पर FIR की मांग

Home » उत्तर प्रदेश » सोनभद्र » Sonbhadra news :- घूस लेते हुए गिरफ्तार किए गए कोटा ग्राम पंचायत के लेखपाल

Sonbhadra news :- घूस लेते हुए गिरफ्तार किए गए कोटा ग्राम पंचायत के लेखपाल

Sonbhadra news :- [Reporter Rameshwar soni] कोटा ग्राम पंचायत के लेखपाल को एंटी करप्शन की टीम ने बीस हजार रुपये नगदी घुस लेते शुक्रवार की दोपहर तेलगुडवा तिराहे के पास से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल की गिरफ्तारी होते ही राजस्व विभाग में हडकंप मच गया। जानकारी के अनुसार पीड़ित पवन कुमार जायसवाल ने बताया कि कोटा ग्राम पंचायत एक जमीन का धारा 80 कराने के लिए मैने आवेदन किया था जिस पर निलंबित कोटा के पूर्व लेखपाल राजकुमार मिश्रा द्वारा पच्चास हजार की मांग किया था जिसकी शिकायत पर एंटी करप्शन की टीम ने तेलगुडवा ग्रीन हट ढाबा के पास से दोपहर दो बजे बीस हजार रुपये की अवैध वसूली करते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/sonbhadra-news-a-student-became-dm-for-a-day-in-sonbhadra-repeated-story-of-nayak-the-real-hero/

इस सन्दर्भ में चोपन थाना प्रभारी विजय चौरसिया ने बताया कि पवन कुमार पुत्र त्रिभुवन प्रसाद जायसवाल निवासी कोटा की शिकायत पर भ्रष्टाचार निवारण टीम मिर्जापुर द्वारा लेखपाल राजकुमार मिश्र पुत्र स्व0 अंबिका प्रसाद मिश्र नि0 कम्हारी थाना राबर्ट्सगंज को बीस हजार लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। पकड़े गए व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।इस दौरान लेखपाल की गिरफ्तारी में एंटी करप्शन प्रभारी मिर्जापुर विनय सिंह, एंटी करप्शन इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार राय शामिल रहे।

Read more news at :- suryodayasamachar.in

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग