बड़ी खबर
Ebola Virus :- DR कांगो में तेजी से फैल रहा इबोला, WHO ने जारी की वैश्विक चेतावनी; अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की अपील Petrol-Diesel Price Today: 2 अगस्त को बदले ईंधन के दाम, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा India Post :- रक्षाबंधन पर भारतीय डाक का खास तोहफा, 24-48 घंटे में पहुंचेगी राखी; पार्सल और डॉक्यूमेंट नियमों में भी बदलाव Patna University :- पटना यूनिवर्सिटी LLB प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल, मोबाइल से फोटो खींचकर किया लीक; परीक्षा रद्द नहीं होगी Indore News :- भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से इंदौर में बवाल, कांवड़ियों ने थाना घेरा; मौलाना पर FIR की मांग Varanasi news :- 44वें दीक्षांत समारोह की सफलता के कर्मयोगियों का सम्मान, कुलपति ने 150 से अधिक संविदा कर्मियों को किया सम्मानित

Home » उत्तर प्रदेश » सोनभद्र » Sonbhadra news :- स्वतंत्रता संग्राम इंटर कॉलेज में लड़कियों के बाथरूम में पाया गया हिडन कैमरा, मचा हड़कंप

Sonbhadra news :- स्वतंत्रता संग्राम इंटर कॉलेज में लड़कियों के बाथरूम में पाया गया हिडन कैमरा, मचा हड़कंप

Sonbhadra news:- उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज स्थित स्वतंत्रता संग्राम इंटर कॉलेज में एक चिंताजनक घटना सामने आई है। स्कूल के लड़कियों के बाथरूम में एक नाबालिग किशोर ने छिपकर कैमरा लगा दिया था। इस बारे में जानकारी मिलने के बाद छात्राओं और उनके अभिभावकों ने स्कूल में हंगामा किया। घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।

https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/delhi-pollution-updates-pollution-increased-in-delhi-bjp-leader-manoj-tiwari-distributed-masks/

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी किशोर ने बाथरूम में कैमरा लगा कर उसे अपने मोबाइल फोन से वाईफाई के जरिए कनेक्ट किया था ताकि वह वीडियो रिकॉर्ड कर सके। आरोपी ने सैंकड़ों वीडियो क्लिप्स बनाए थे जो पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी वीडियो क्लिप्स को डिलीट कर दिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।


यह भी पढ़ें :- Delhi pollution updates :- दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण, भाजपा नेता मनोज तिवारी ने बांटे मास्क


घटना के बाद स्कूल प्रशासन और स्थानीय पुलिस के बीच बैठक हुई, जिसमें स्कूल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करने की बात की गई है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में गहरी चिंता का माहौल पैदा कर दिया है और स्कूलों में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग