बड़ी खबर
India Post :- रक्षाबंधन पर भारतीय डाक का खास तोहफा, 24-48 घंटे में पहुंचेगी राखी; पार्सल और डॉक्यूमेंट नियमों में भी बदलाव Patna University :- पटना यूनिवर्सिटी LLB प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल, मोबाइल से फोटो खींचकर किया लीक; परीक्षा रद्द नहीं होगी Indore News :- भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से इंदौर में बवाल, कांवड़ियों ने थाना घेरा; मौलाना पर FIR की मांग Varanasi news :- 44वें दीक्षांत समारोह की सफलता के कर्मयोगियों का सम्मान, कुलपति ने 150 से अधिक संविदा कर्मियों को किया सम्मानित Kulgaam Terror Attack :- कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के 21 वर्षीय युवक की मौत, एक साल पहले ही हुई थी शादी Saharsa News :- सहरसा में 21 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, घर में अकेली थी युवती; पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

Home » उत्तर प्रदेश » सोनभद्र » Sonbhadra news :- FRCT आपके द्वार के तर्ज पर हुआ भौतिक सत्यापन, FRCT ने बेटी विवाह शगुन योजना के तहत किया स्थलीय निरीक्षण

Sonbhadra news :- FRCT आपके द्वार के तर्ज पर हुआ भौतिक सत्यापन, FRCT ने बेटी विवाह शगुन योजना के तहत किया स्थलीय निरीक्षण

Sonbhadra news :- [ब्यूरो चीफ रामेश्वर सोनी की स्पेशल रिपोर्ट] घोरावल विकासखंड के अंतर्गत खजुरौल गांव में फ़ास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम (एफआरसीटी) की प्रांतीय कोर टीम की सदस्य रानी सिंह के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष डॉ. रमेश कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष शरीफ अहमद, प्रदेश कोर टीम से अरुण सिंह कुशवाहा, मनोज सिंह, मुख्तार अंसारी के द्वारा एफ.आर.सी.टी. के बेटी विवाह शगुन योजना के अंतर्गत लाभार्थी जनपद सोनभद्र के निवासी संतोष कुमार ग्राम खजुरौल, पोस्ट पनौली, विकास खण्ड घोरावल, जनपद सोनभद्र के घर जाकर भौतिक सत्यापन किया गया। 

Sonbhadra news :- पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरंगा की प्रधानाध्यापिका शशि प्रभा का भावभीनी विदाई समारोह

बेटी विवाह शगुन योजना में दूसरा सहयोग 10 अप्रैल2025 से शुरू हो रहा है। लाभार्थी जो कि पेशे से एक किसान हैं ,उनसे समस्त आवश्यक जानकारी, बैंक खाता विवरण और अन्य समस्त प्रपत्र प्राप्त किया गया।

एफ.आर.सी.टी. के द्वारा प्राप्त होने वाले इस सहयोग के विषय में जान कर संतोष अत्यंत भावुक थेंl उन्होंने एफ.आर.सी.टी. के इस पुनीत कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की और आभार व्यक्त किया। साथ ही अपने सगे संबंधियों से एफ.आर.सी.टी. की सदस्यता लेने की अपील कीl एफ.आर.सी.टी .पदाधिकारियों को अपने घर पर देखकर वें अत्यंत उत्साहित हुए।उन्होंने आह्वान किया कि सभी को एफ.आर.सी.टी. के इस पुनीत अभियान से जुड़कर संस्था द्वारा निर्धारित राशि को बेटी विवाह शगुन योजना के अंतर्गत बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग करना चाहिए।

संस्था के संस्थापक महेन्द्र वर्मा की इस महान सोच से अब कोई भी बेटी ,किसी पिता या समाज के लिए बोझ नहीं रहेगी।इस अवसर पर रानी सिंह ने एफ.आर.सी.टी. के पारदर्शी और जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभों के बारे में सभी को अवगत कराया।

अरुण सिंह कुशवाहा ने कहा कि एफ.आर.सी.टी .परिवार के लगभग 16 हजार सदस्य निर्धारित राशि संतोष कुमार के खाते में भेजकर लगभग 1.50 लाख रुपए तक का आर्थिक सहयोग करेंगे।भौतिक सत्यापन के इस अवसर पर समस्त टीम के सत्यापनकर्ताओं द्वारा बेटी पूनम पटेल को उसके सुखद वैवाहिक जीवन की अग्रिम शुभकामनाएं दी l

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग