Home » उत्तर प्रदेश » सोनभद्र » Sonbhadra News :- एफ.एल.एन. प्रशिक्षण के प्रथम बैच का समापन, शिक्षकों को निपुण लक्ष्य हासिल करने की नसीहत

Sonbhadra News :- एफ.एल.एन. प्रशिक्षण के प्रथम बैच का समापन, शिक्षकों को निपुण लक्ष्य हासिल करने की नसीहत

Sonbhadra News :- ब्लॉक संसाधन केंद्र घोरावल में चल रहे पांच दिवसीय एफ.एल.एन. (Foundational Literacy and Numeracy) प्रशिक्षण के प्रथम बैच का शुक्रवार को समापन हो गया। यह प्रशिक्षण एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों पर आधारित था, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षकों और शिक्षा मित्रों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण के अंतिम दिन आयोजित समापन सत्र में बी.ई.ओ. घोरावल अरविंद कुमार सिंह पटेल ने सभी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा निर्धारित “निपुण भारत लक्ष्य” को हासिल करना प्रत्येक शिक्षक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि –

> “जब विद्यालय का प्रत्येक शिक्षक अपने कर्तव्य का ईमानदारी से निर्वहन करेगा, तो उसका विद्यालय निश्चित ही निपुण हो जाएगा। विद्यालयों के प्रयास से ब्लॉक, ब्लॉकों के प्रयास से जनपद और राज्यों के प्रयास से पूरा भारत निपुण लक्ष्य को प्राप्त कर लेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि निपुण प्लस ऐप, शिक्षक संदर्शिका, सहज, बिग बुक, दीक्षा ऐप और रीड अलांग जैसे डिजिटल टूल्स और संसाधनों का शिक्षकों को नियमित प्रयोग करना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने शिक्षकों को समय पर विद्यालय पहुँचने, प्रार्थना सभा में बच्चों को शामिल कर उन्हें सामान्य ज्ञान की जानकारी देने पर जोर दिया।

समापन कार्यक्रम में एसआरजी सोनभद्र संजय मिश्रा, विनोद कुमार, एवं संदर्भदाता के रूप में ए.आर.पी. अनिल कुमार प्रजापति, मयंक दुबे, ओमप्रकाश, धन्नजय और जगदीश पाल मौजूद रहे। इस मौके पर सैकड़ों प्रशिक्षु शिक्षक एवं शिक्षा मित्र भी उपस्थित थे।

Sonbhadra News :- राजीव गांधी जन्म दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, 51 पौधों का रोपण

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग