Shreya Kalra :- डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और रियलिटी शो स्टार श्रेया कालरा ने ‘लॉक अप: सच या सज़ा’ सीजन 2 का खिताब अपने नाम कर लिया है। ग्रैंड फिनाले में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी के साथ ₹1 करोड़ की इनामी राशि भी जीती।
‘एमटीवी रोडीज’ से मिली पहचान
श्रेया कालरा ने अपने करियर की शुरुआत MTV Roadies Revolution (2020) से की थी। हालांकि वह शो की विजेता नहीं बन सकीं, लेकिन उनकी बेबाक शैली और दमदार व्यक्तित्व ने उन्हें युवाओं के बीच पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया और डिजिटल कंटेंट के जरिए अपनी लोकप्रियता बढ़ाई।
कौन हैं श्रेया कालरा?
मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली श्रेया कालरा एक कंटेंट क्रिएटर, मॉडल, डांसर और पॉडकास्टर हैं। सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है और वे अपने फिटनेस, लाइफस्टाइल और मनोरंजक वीडियो के लिए जानी जाती हैं।
Saurabh Das :- ग्रेटर कैलाश की आलीशान कोठी में रहने को लेकर सौरभ दास जांच के घेरे में, आय के स्रोत की पड़ताल शुरू
‘लॉक अप 2’ में छाईं रहीं
शो के दौरान श्रेया अपने बेबाक बयानों, मजबूत रणनीति और आत्मविश्वास की वजह से लगातार चर्चा में रहीं। दर्शकों ने उन्हें सीजन की सबसे मजबूत प्रतियोगियों में से एक माना और अंत में उन्होंने ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

एक करोड़ रुपये की मिली इनामी राशि
ग्रैंड फिनाले में जीत के साथ श्रेया कालरा को ₹1 करोड़ का नकद पुरस्कार दिया गया। उनकी जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने उन्हें बधाई दी।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







