Home » बिहार » शिवहर » Sheohar News :- पंचायत विकास दिवस का शुभारंभ: डीएम प्रतिभा रानी ने जनभागीदारी से गांवों के समग्र विकास का दिया संदेश

Sheohar News :- पंचायत विकास दिवस का शुभारंभ: डीएम प्रतिभा रानी ने जनभागीदारी से गांवों के समग्र विकास का दिया संदेश

Sheohar News :- जिले के सरसौला खुर्द पंचायत भवन में रविवार को ‘पंचायत विकास दिवस’ का शुभारंभ जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं को प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में डीआरडीए निदेशक, बीडीओ मो. राहिल, मुखिया रंजू देवी, पंचायत सचिव अजीत कुमार, वार्ड सदस्य शिवनाथ पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने कहा कि पंचायत विकास दिवस का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना, ग्राम स्वराज की अवधारणा को मजबूत करना तथा विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पंचायतों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

डीएम ने बताया कि इस अभियान के तहत गरीबी मुक्त, स्वच्छ, स्वस्थ और आत्मनिर्भर गांवों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में सहयोग करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण भी कराया गया। इसके बाद पंचायत विकास से जुड़ी आगामी योजनाओं, जनसहभागिता और स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई कि अब प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को पंचायत विकास दिवस आयोजित किया जाएगा, ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके और विकास कार्यों की नियमित समीक्षा हो सके।

रिपोर्ट : त्रिपुरारी कुमार छोटू

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग