बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » Uncategorized » Sanjay Kapur Death: नहीं रहे बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पति, पोलो खेलते वक्त गिरने से हुई मौत

Sanjay Kapur Death: नहीं रहे बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पति, पोलो खेलते वक्त गिरने से हुई मौत

Sanjay Kapur Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर (Sanjay Kapur Death) का निधन हो गया है। यह दुखद घटना इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में घटी, जहां वे पोलो खेल रहे थे। खेल के दौरान संजय अचानक मैदान पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें नहीं बचा पाए। संजय कपूर एक जाने-माने उद्योगपति थे और उन्हें पोलो खेल का बहुत शौक था। उनका यूं अचानक चला जाना उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के लिए बड़ा सदमा है। 

शादी से उन्हें दो बच्चे हुए- बेटी समायरा और बेटा कियान। हालांकि, शादी के कुछ सालों बाद दोनों के रिश्ते में दूरी आ गई और 2014 में करिश्मा ने तलाक की अर्जी दी। 2016 में उनका तलाक हो गया। तलाक के समय करिश्मा ने संजय पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसमें मानसिक और भावनात्मक प्रताड़ना शामिल थी। यह मामला काफी समय तक मीडिया में छाया रहा था।

प्रिया सचदेव से की थी दूसरी शादी 

करिश्मा से शादी के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से दूसरी शादी की थी। संजय की मौत की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं। करिश्मा कपूर की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। बता दें करिश्मा और संजय अलग तो हो गए थे, लेकिन संजय अक्सर अपने बच्चों से मिलते रहते थे।

Ahemdabad plane crash :- अहमदाबाद प्लेन क्रैश के मृतकों को वाराणसी में गंगा सेवा निधि ने दी श्रद्धांजलि, 1100 दीप जलाए

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग