बड़ी खबर
OTT update :- OTT पर इस वीकेंड मनोरंजन का डबल डोज, एक्शन से हॉरर तक ये नई फिल्में और सीरीज मचाएंगी धमाल Instagram :- विवाद के बाद सोशल मीडिया से गायब हुईं सेजल पवार, इंस्टाग्राम प्रोफाइल नहीं आ रही नजर Varanasi news :- चोलापुर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में थे वांछित Varanasi news:- राजातालाब ओवरब्रिज के नीचे बदहाल मूत्रालय बना जनसमस्या, जीर्णोद्धार के लिए नेशनल मीडिया हेल्पलाइन ने बीडीओ व एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, की बनवाने की मांग Varanasi news:- मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे से पहले हाई अलर्ट, पुलिस कमिश्नरेट ने कसी सुरक्षा व्यवस्था UP shikshak bharti 2026 :- यूपी में 60 हजार शिक्षक भर्ती की तैयारी तेज, नई चयन प्रक्रिया से युवाओं को मिलेगा बड़ा मौका

Home » मनोरंजन » Rishabh Tandon :- जुबिन गर्ग के बाद एक और सिंगर का निधन, 35 साल की उम्र में हार्ट अटैक से गई जान

Rishabh Tandon :- जुबिन गर्ग के बाद एक और सिंगर का निधन, 35 साल की उम्र में हार्ट अटैक से गई जान

Rishabh Tandon :- देश में एक बार फिर संगीत जगत से दुखद खबर सामने आई है। मशहूर गायक ऋषभ टंडन का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 35 वर्षीय ऋषभ ने दिल्ली स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली।

‘ये आशिकी’, ‘इश्क फकीराना’ और ‘चांद तू’ जैसे लोकप्रिय गीतों से पहचान बनाने वाले ऋषभ के निधन की पुष्टि उनके एक करीबी मित्र ने की है। बताया जा रहा है कि हाल ही में वह परिवार से मिलने दिल्ली आए थे, जहां अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया।

गौर करने वाली बात है कि इसी महीने की शुरुआत में ऋषभ ने अपना जन्मदिन मनाया था। उन्होंने उस दिन वंचित बच्चों के लिए काम करने वाले एक NGO को दान दिया था, जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया था।

फैंस और दोस्तों ने दी श्रद्धांजलि

सोशल मीडिया पर ऋषभ की आखिरी पोस्ट उनकी पत्नी ओलेस्या टंडन के साथ है, जिसमें दोनों करवाचौथ का त्यौहार मना रहे थे। ओलेस्या उजबेकिस्तान मूल की मॉडल और अभिनेत्री हैं। दोनों की लव मैरिज हुई थी।

ऋषभ के निधन की खबर सबसे पहले पापाराज़ी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की। इसके बाद कमेंट सेक्शन में फैंस ने दुख और सदमे का इज़हार किया।
एक यूजर ने लिखा – “भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।”
दूसरे ने कहा – “हार्ट अटैक अब इतना आम क्यों होता जा रहा है?

संगीत से भरा रहा ऋषभ टंडन का सफर

गौरतलब है कि हाल ही में प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग के निधन की खबर से भी संगीत जगत स्तब्ध था, और अब ऋषभ टंडन के यूं चले जाने से माहौल फिर गमगीन हो गया है।

ऋषभ ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में टी-सीरीज के म्यूजिक एल्बम ‘फिर से वही’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘ये आशिकी’, ‘चांद तू’, ‘धू धू करके’ और ‘फकीर की जुबां’ जैसे गानों से लाखों श्रोताओं के दिलों में जगह बनाई।

अपनी सुरीली आवाज़ और सादगी भरे व्यक्तित्व से लोगों के दिलों में बसने वाले ऋषभ टंडन अब भले ही इस दुनिया में न हों, लेकिन उनकी आवाज़ हमेशा उनके प्रशंसकों के दिलों में गूंजती रहेगी।

Deepika Padukone :- दीपिका-रणवीर ने दिखाई बेटी दुआ का चेहरा, सब्यसाची के ‘न्यू इंडिया’ लुक में दिखी परफेक्ट फैमिली!

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग