Home » Uncategorized » रानी दुर्गावती का चरित्र: त्याग, शौर्य और सनातन संस्कृति की अमिट प्रतीक

रानी दुर्गावती का चरित्र: त्याग, शौर्य और सनातन संस्कृति की अमिट प्रतीक

रानी दुर्गावती का चरित्र :- रानी दुर्गावती भारतीय इतिहास की वह गौरवशाली वीरांगना हैं, जिन्होंने अपने जीवन का हर क्षण राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उनके त्याग, साहस और आत्मबलिदान की गाथा केवल इतिहास के पन्नों तक सीमित नहीं है, बल्कि आज भी समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत बनी हुई है। “केसरिया भारत” के अंतर्गत “रानी दुर्गावती विचार परिषद” द्वारा आयोजित संगोष्ठी में इसी भावना का जीवंत चित्रण किया गया।

इस संगोष्ठी की अध्यक्षता परिषद के जिला अध्यक्ष श्री सोनू गौड़ ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में धरोहर संरक्षण सेवा संगठन के प्रमुख संयोजक कृष्णा नन्द पाण्डेय ने अपने ओजस्वी विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि “रानी दुर्गावती के लहू का एक-एक कतरा सनातन संस्कृति और राष्ट्र को समर्पित था। उनका बलिदान एक युग की चेतना है, जो हमें हमारी परंपरा, धरोहर और आत्मगौरव की रक्षा के लिए प्रेरित करता है।”

उन्होंने यह भी कहा कि आज का दिन सिर्फ स्मरण का नहीं, बल्कि समर्पण और संकल्प का दिन है। हमें रानी दुर्गावती के विचारों को केवल मंचों तक नहीं, बल्कि जन-जन तक पहुँचाना है। जिस प्रकार उन्होंने मुगलों की दासता को ठुकरा कर स्वतंत्रता का मार्ग चुना, वही साहस हमें भी आज की सांस्कृतिक चुनौतियों के विरुद्ध चाहिए।

आकाश रघुवंशी ने ऐतिहासिक सन्दर्भों को जोड़ते हुए कहा कि “सोलहवीं शताब्दी में जब मुगलों का आतंक चरम पर था, रानी दुर्गावती ने अपने साहस से उन्हें गोंडवाना से खदेड़ दिया। उनका विचार हमें शस्त्र और शास्त्र दोनों में निपुण बनने की प्रेरणा देता है।”

Powered by myUpchar

 

कार्यक्रम में चन्द्रदेव पटेल, राकेश त्रिपाठी, राजेन्द्र गौड़, विवेक चौहान, अशोक पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। आयोजन की बागडोर अवनीश गौड़ के हाथ में थी जबकि मंच संचालन गौरव मिश्र ने कुशलता से किया।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ, जिसने वातावरण को भक्तिपूर्ण और ऊर्जावान बना दिया। यह आयोजन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि यह एक विचारधारा का पुनर्जागरण था, जो हमें हमारी जड़ों से जोड़ता है और भविष्य के लिए सशक्त बनाता है।

आज आवश्यकता है कि रानी दुर्गावती जैसे वीरों के विचारों को युवा पीढ़ी तक पहुँचाया जाए, ताकि वे भी राष्ट्रभक्ति, साहस और त्याग की भावना को आत्मसात कर सकें। यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी उस वीरांगना को, जिसने अपने जीवन से भारतवर्ष के इतिहास को स्वर्णिम अक्षरों में रच दिया।

Read this news also :- Kanpur Murder News :- किचन में गाना सुन रहा था बेटा, मां ने टोका तो कर दी बेरहमी से हत्या

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग