बड़ी खबर
Harmanpreet Kaur :- भारत-पाक मुकाबले में फिर दिखी नो-हैंडशेक पॉलिसी, टॉस के दौरान हरमनप्रीत और फातिमा ने नहीं मिलाया हाथ Ethanol Fuel in India :- पेट्रोल को मिलेगी टक्कर! एथेनॉल पर KPMG की रिपोर्ट ने दिखाया भारत के ऊर्जा भविष्य का नया रास्ता NEET UG 2026 Re-Exam: री-एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र जारी, जानें डाउनलोड करने का आसान तरीका Shushant Singh :- सुशांत के घर में अदा शर्मा का सादा जीवन, बिना फर्नीचर के रहने की वजह जानकर चौंके फैंस 8वां वेतन आयोग :- 8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों को बड़ी उम्मीद, फिटमेंट फैक्टर बढ़ा तो ₹45 हजार तक पहुंच सकती है बेसिक सैलरी सोमवती अमावस्या 2026: 15 जून को बनेगा दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन क्या करें

Home » राष्ट्रीय » Ram Mandir in Ayodhya : अयोध्या में राम मंदिर मॉडल की चाबी और अंगूठी पर्यटकों के लिए बने आकर्षण का केंद्र, 22 जनवरी को होगा प्राण प्रतिष्ठा समारोह……..

Ram Mandir in Ayodhya : अयोध्या में राम मंदिर मॉडल की चाबी और अंगूठी पर्यटकों के लिए बने आकर्षण का केंद्र, 22 जनवरी को होगा प्राण प्रतिष्ठा समारोह……..

अयोध्या (उत्तर प्रदेश):- अयोध्या में श्री राम और राम मंदिर की मॉडल चाबी, अंगूठी आदि पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। जल्द ही राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो जाएगी। यह निश्चित ही अयोध्या और उत्तर प्रदेश के लिए बहुत ही गर्व की बात है। अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्म भूमि पर बन रहे मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चारों तरफ का वातावरण जगमगा उठा है। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश में राममय वातावरण बन चुका है। अयोध्या से सैंकड़ों किलोमीटर दूर गुजरात के सूरत में भी श्री राम जन्मभूमि पर बन रहे राम मंदिर की तरह मंदिर बनाए जा रहे हैं। यह मंदिर पत्थर और मार्बल के नहीं बल्कि लकड़ी के हैं। लोग इन्हें खूब पसंद कर रहे हैं और खरीदकर अपने घर ले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :- Cold in UP(Kanpur) : कानपुर में सुबह से ही चल रही शीतलहर, बढ़ी ठंड, धीमी पड़ी वाहनों की रफ्तार……. 

यह कंपनी कर रही राम मंदिर का निर्माण

इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण के लिए जानी जाने वाली दिग्गज कंपनी लार्सन एण्ड ट्रूबो लिमिटेड राम मंदिर का निर्माण कर रही है। जिसमें भारत के कई तकनीकी संस्थानों के विशेषज्ञों का मार्गदर्शन भी कंपनी को मिल रहा है।

22 जनवरी को होगा भव्‍य राम मंदिर का उद्घाटन

सूत्रों के मुताबिक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस समारोह में मौजूद होंगे। प्रधानमंत्री ने 22 जनवरी 2024 को भव्य स्वरूप में अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को हर घर अयोध्या और हर घर राम का दिन बताया है। प्रधानमंत्री स्वयं प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बनेंगे।

ट्विटर चैनल पर भी जुड़े रहिए हमारे साथTwitter

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग