Rahul Sankrityan :- साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने 26 जनवरी को अपनी नई फिल्म ‘Ranabaali’ (पहले VD14) की घोषणा की। इस फिल्म के जरिए वह करीब सात साल बाद अपनी मंगेतर और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ फिर से स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। इससे पहले दोनों ने Geetha Govindam और Dear Comrade में साथ काम किया था।
फिल्म की रिलीज डेट के साथ इसका पहला लुक भी जारी किया गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हालांकि, एक फिल्म समीक्षक ने दावा किया कि ‘Ranabaali’ के ग्लिम्प्स में बड़े पैमाने पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल किया गया है।
AI के दावे पर निर्देशक का जवाब
तेलुगु सिनेमा से जुड़े एक आलोचक ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “#Ranabaali का ग्लिम्प्स शानदार है और इसमें प्री-इंडिपेंडेंस दौर को दिखाने के लिए बड़े स्तर पर AI का उपयोग किया गया है।”

इस दावे पर फिल्म के निर्देशक राहुल संकृत्यान ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विजुअल्स में किसी भी तरह की AI तकनीक का उपयोग नहीं किया गया है। उन्होंने लिखा, “धन्यवाद… लेकिन AI का इस्तेमाल नहीं हुआ है। हर फ्रेम को पारंपरिक तरीके से तैयार किया गया है और इसमें महीनों की मेहनत लगी है।”
इतिहास से प्रेरित कहानी
‘Ranabaali’ 19वीं सदी की पृष्ठभूमि पर आधारित एक पीरियड एक्शन-थ्रिलर है। बताया जा रहा है कि इसकी कहानी 1854 से 1878 के बीच की ऐतिहासिक घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म में रश्मिका मंदाना जयम्मा का किरदार निभाएंगी, जबकि हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड वॉस्लू सर थियोडोर हेक्टर की भूमिका में नजर आएंगे।
भव्य प्रोडक्शन और मल्टी-लैंग्वेज रिलीज
फिल्म का निर्माण Mythri Movie Makers के बैनर तले नवीन यरनेनी और वाई. रवि शंकर कर रहे हैं। संगीत की जिम्मेदारी मशहूर जोड़ी अजय-अतुल को सौंपी गई है।
‘Ranabaali’ 11 सितंबर 2026 को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में रिलीज होगी।
फिल्म की पहली झलक ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है, वहीं AI को लेकर उठे विवाद पर निर्देशक की सफाई के बाद चर्चा और तेज हो गई है।
यह भी पढ़ें: 👇🏼
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







