बड़ी खबर
World record :- अभिषेक शर्मा का तूफानी विस्फोट, टी20 क्रिकेट में क्रिस गेल और एरोन फिंच का रिकॉर्ड तोड़ SRH को दिलाई विशाल जीत Bengaluru murder case :- बेंगलुरु में प्रेम का खूनी खेल, वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल की मांग पर युवती ने बॉयफ्रेंड को जिंदा जला दिया Aishwarya Rai Bachchan :- एयरपोर्ट पर दिखा मां-बेटी का प्यारा रिश्ता, ऐश्वर्या ने आराध्या को यूं किया वेलकम—वीडियो वायरल Mohan bhagvat :- मोहन भागवत की Z+ सुरक्षा पर बॉम्बे हाईकोर्ट का सख्त रुख, PIL को बताया ‘प्रेरित’ Weather today :- आज का मौसम उत्तर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप, पूर्वोत्तर में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट PM Modi jhalmuri :- पीएम मोदी ने बीच सड़क रुककर चखी बंगाल की मशहूर झालमुड़ी! भेलपुरी से कितनी अलग है ये चटपटा स्ट्रीट फूड?

Home » राजनीति » PM Modi in Kerla : पीएम मोदी पहुंचे वायानाड, लोगों से की बातचीत, स्थिति का लिया जायजा….

PM Modi in Kerla : पीएम मोदी पहुंचे वायानाड, लोगों से की बातचीत, स्थिति का लिया जायजा….

PM Modi in Kerla :- हाल ही में केरल के वायनाड में भयंकर भूस्खलन से त्रासदी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वायनाड में लोगोंसे मिलने के लिए गए हैं। हुए हादसे में 400 से अधिक की जान चुकी है। वायनाड में परिस्थितियां गंभीर हो गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी का दौरा विपक्ष की वायनाड भूस्खलन को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने और घातक भूस्खलन में प्रभावित लोगों के लिए मुआवजे में वृद्धि की मांग के बीच हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायानाड पहुंच चुके हैं। वे वहां लोगों से मिल रहे हैं। इतनी भयंकर त्रासदी हुई कि चारों तरफ त्राहिमाम मचा है।

PM Modi in Kerla : पीएम मोदी पहुंचे वायनाड…

नरेंद्र मोदी केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के साथ वायुसेना के हेलीकॉप्टर से चूरलमाला, मुंडक्कई और पंचिरिमट्टम बस्तियों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद कलपेट्टा पहुंचे। इस त्रासदी से मोदी को भी गहरा आघात पहुंचाहै। मोदी राहत और पुनर्वास प्रयासों की समीक्षा करेंगे और एक अस्पताल का दौरा करेंगे जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है। 30 जुलाई को भूस्खलन के बाद पहाड़ी जिले में 400 के लगभग लोग मारे गए हैं।

प्रधानमंत्री का दौरा वायनाड भूस्खलन को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने और घातक भूस्खलन में प्रभावित लोगों के लिए मुआवजे में वृद्धि की मांग को लेकर हुआ है।

Uttar Pradesh News: रक्षाबंधन पर योगी जी बहनों को देने जा रहे हैं ये बड़ी सौगात…

PM Modi in Kerla : राहुल गांधी ने पीएम का किया धन्यवाद….

लोकसभा में विपक्ष के नेता और वायनाड के पूर्व सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घातक भूस्खलन के बाद क्षेत्र का दौरा करने का फैसला करने के लिए धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री प्रभावित लोगों से बातचीत करेंगे और उनकी समस्याओं के बारे में जानेंगे। वह अस्पताल जाएंगे और भूस्खलन में घायल हुए लोगों से मिलेंगे जिनका इलाज चल रहा है। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि अपने दौरे के बाद प्रधानमंत्री वायनाड भूस्खलन को ‘राष्ट्रीय आपदा’ घोषित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर भूस्खलन प्रभावित गांवों का भी दौरा करेंगे। वह बचाव दलों से चल रहे निकासी अभियान के बारे में जानकारी लेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री राहत शिविरों का दौरा करेंगे जहां भूस्खलन प्रभावित लोग रह रहे हैं। प्रधानमंत्री एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे जहां उन्हें इस प्राकृतिक आपदा और चल रहे राहत प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

Subscribe our you tube channel :-

suryodaya samachar 

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग