PM Modi Birthday :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर दुनियाभर के नेताओं और नागरिकों की ओर से शुभकामनाएं दी जा रही हैं। इसी बीच इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का पोस्ट सोशल मीडिया पर छा गया है, जो अब चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।
मेलोनी ने दी अनोखे अंदाज़ में बधाई
जॉर्जिया मेलोनी ने एक्स (Twitter) पर मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि, “भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई। उनकी ताकत, उनका संकल्प और करोड़ों लोगों का नेतृत्व करने की उनकी क्षमता हम सबके लिए प्रेरणादायक है।”
उन्होंने आगे कहा कि वह मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करती हैं ताकि वे भारत को उज्जवल भविष्य की ओर ले जा सकें और भारत-इटली रिश्तों को और प्रगाढ़ बना सकें।
वायरल हुआ संदेश और फोटो
मेलोनी ने इस बधाई के साथ पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर भी साझा की। कुछ ही देर में यह फोटो और संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर #Melodi तेजी से ट्रेंड करने लगा, जहाँ यूजर्स इस दोस्ती को लेकर मीम्स और रिएक्शंस शेयर कर रहे हैं।
लोग इस तस्वीर को “सबसे चर्चित जोड़ी” और “भारत-इटली की नई दोस्ती” तक कह रहे हैं।
Buon 75° compleanno al Primo Ministro indiano @narendramodi.
La sua forza, la sua determinazione e la sua capacità di guidare milioni di persone sono fonte di ispirazione.
Con amicizia e stima gli auguro salute ed energia per continuare a guidare l’India verso un futuro luminoso… pic.twitter.com/OqXr1GFlc0— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) September 17, 2025
यूजर्स की प्रतिक्रियाएँ
एक यूज़र ने लिखा – “बस इसी विश का इंतज़ार था, बाकी सारी विश एक तरफ और यह एक तरफ ❤️”
दूसरे ने कमेंट किया – “नाचो…. दोस्ती हमेशा बनी रहे 🤝”
किसी ने मजाकिया लहजे में कहा – “आ गई जी… विश आ गई 😭😭😭”
एक और यूज़र ने लिखा – “आखिरकार सबसे ज्यादा इंतजार की गई विश आ ही गई। थैंक यू Giorgia Meloni 🙏”
वहीं कई लोगों ने दोनों देशों की दोस्ती की सराहना करते हुए लिखा – “भारत और इटली के रिश्तों को मज़बूत बनाने के लिए दिल से धन्यवाद।”
Indira Ekadashi 2025: 17 सितंबर को पितरों की मुक्ति का श्रेष्ठ व्रत, जानें महत्व और कथा
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







