Home » राष्ट्रीय » PM Kisan :- PM-किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख घोषित, इस दिन किसानों के खाते में ₹2000 भेजेंगे पीएम मोदी

PM Kisan :- PM-किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख घोषित, इस दिन किसानों के खाते में ₹2000 भेजेंगे पीएम मोदी

PM Kisan :- देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) के तहत 22वीं किस्त जारी करने की तारीख घोषित कर दी गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी से इस योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान देशभर के पात्र किसानों के बैंक खातों में ₹2000 की राशि सीधे ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी जाएगी।
यह योजना किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए चलाई जा रही है, जिसके तहत हर साल किसानों को ₹6000 की मदद दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है ताकि वे खेती से जुड़े खर्च जैसे बीज, खाद और उपकरण खरीद सकें।

📌 ऐसे चेक करें अपना नाम लाभार्थी सूची में

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपको इस बार किस्त मिलेगी या नहीं, तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं।

स्टेप्स:
PM-Kisan की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर Farmers Corner सेक्शन में जाएं।
वहां Beneficiary List विकल्प पर क्लिक करें।
अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें।
Get Report पर क्लिक करते ही सूची में अपना नाम देख सकते हैं।


⚠️ इन किसानों को नहीं मिलेगी 22वीं किस्त

सरकार ने कुछ मामलों को जांच के लिए चिन्हित किया है, जिनमें फिलहाल भुगतान रोका जा सकता है। जैसे:
जिन किसानों ने 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदी है
एक ही परिवार के एक से अधिक सदस्य योजना का लाभ ले रहे हों

जिनका भौतिक सत्यापन (Verification) पूरा नहीं हुआ है।

📌 नए रजिस्ट्रेशन के लिए Farmer ID जरूरी

सरकार ने 14 राज्यों में नए रजिस्ट्रेशन के लिए Farmer ID अनिवार्य कर दी है। इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु समेत कई राज्य शामिल हैं।

सरकार का उद्देश्य है कि सही और पात्र किसानों तक योजना का लाभ पहुंचे और किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके।

LPG :- LPG गैस की कमी से मचा हड़कंप, डिलीवरी के दौरान सिलेंडर चोरी, 25 दिन तक का इंतजार!

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग