Home » राष्ट्रीय » Noida Traffic Advisory: एनटीपीसी रूट पर डायवर्जन लागू, देखें एडवाइजरी….

Noida Traffic Advisory: एनटीपीसी रूट पर डायवर्जन लागू, देखें एडवाइजरी….

 Noida (उत्तर प्रदेश) : नोएडा से ट्रैफिक डायवर्जन से जुड़ी एक बड़ी खबर है। अगर आप भी कही यात्रा करने वाले हैं,तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी को जरूर देखलें। एडोब चौक से एनटीपीसी सिटी सेन्टर की ओर जाने वाला यातायात मोदी माल चौक होकर सेक्टर-31-25 से गंतव्य की ओर जा सकेगा।

क्या है पूरा मामला …

जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर-24 स्थित एनटीपीसी कार्यालय के पास किसानों के प्रस्तावित धरने को लेकर शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक यातायात डायवर्ट रहेगा। चालक असुविधा पर यातायात हेल्प लाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं।

Moto G34 5G Price Leaked : मोटरोला भारत में 9 जनवरी को लांच करेगा नया बजट स्मार्टफोन, कीमत हुई लीक…… – Suryodaya Samachar

ट्रैफिक प्लान के मुताबिक सेक्टर-60 से एलिवेटेड के नीचे आकर निठारी की ओर जाने वाले वाहन गिझौड़ चौक से बाएं मुड़ कर होशियारपुर तिराहा होकर निकल सकेंगे। सेक्टर-60 से एलिवेटेड के नीचे आकर सेक्टर-12, सेक्टर-20, सेक्टर-22 आदि की ओर जाने वाला यातायात गिझौड़ चौक से दाएं मुड़ कर सेक्टर-57 चौक होकर गंतव्य की ओर जा सकेगा। सेक्टर-18 से एलिवेटेड के नीचे आकर सेक्टर-54, सेक्टर-57, सेक्टर-58, सेक्टर-60 आदि की ओर जाने वाला यातायात सेक्टर-31-25 चौक से बाएं मुड़ कर मोदी माल चौक होकर निकल सकेगा।

सेक्टर-18 से एलिवेटेड के नीचे आकर सेक्टर-52, सेक्टर-53, सेक्टर-54, सेक्टर-60 आदि की ओर जानेवाला यातायात सेक्टर-31-25 चौक से दाएं मुड़ कर लाॅजिक्स माल होकर जा सकेगा। एडोब चौक से एनटीपीसी सिटी सेन्टर की ओर जाने वाला यातायात मोदी माल चौक होकर सेक्टर-31-25 से गंतव्य की ओर जा सकेगा।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ  :- Twitter

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग