बड़ी खबर
Bengaluru murder case :- बेंगलुरु में प्रेम का खूनी खेल, वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल की मांग पर युवती ने बॉयफ्रेंड को जिंदा जला दिया Aishwarya Rai Bachchan :- एयरपोर्ट पर दिखा मां-बेटी का प्यारा रिश्ता, ऐश्वर्या ने आराध्या को यूं किया वेलकम—वीडियो वायरल Mohan bhagvat :- मोहन भागवत की Z+ सुरक्षा पर बॉम्बे हाईकोर्ट का सख्त रुख, PIL को बताया ‘प्रेरित’ Weather today :- आज का मौसम उत्तर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप, पूर्वोत्तर में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट PM Modi jhalmuri :- पीएम मोदी ने बीच सड़क रुककर चखी बंगाल की मशहूर झालमुड़ी! भेलपुरी से कितनी अलग है ये चटपटा स्ट्रीट फूड? Dhurandhar The Revenge :- रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ओटीटी पर धमाका! सुपरहिट फिल्म आ रही जियोहॉटस्टार पर

Home » धर्म » New year 2024 : गणेश भगवान की पूजा से शुरू करें नए साल का पहला दिन……………

New year 2024 : गणेश भगवान की पूजा से शुरू करें नए साल का पहला दिन……………

Happy New Year 2024 Ganesha Mantra : हिन्दू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देवता माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले गणेश जी की पूजा अर्चना अवश्य की जाती है। माना जाता है कि गणेश जी को शिव जी से वरदान मिला था जिसके अनुसार सभी देवी देवताओं से पहले उनकी पूजा अर्चना होती है। गणेश जी को सुख समृद्धि और बुद्धि प्रदान करने वाले देवता के रूप में पूजा जाता है। 01 जनवरी से नया साल शुरू हो रहा है। ऐसे में यदि आप अपने नए साल को बेहतर बनाना चाहते हैं तो नए साल की शुरुआत भगवान की पूजा और मंत्रों के साथ करें। इससे भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होगी और सालभर आप को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। ये रहे भगवान गणेश के चमत्कारी मंत्र…

यह भी पढ़ें :- *Happy New Year 2024 Live : सबसे पहले न्यूजीलैंड में मना नए साल का जश्न, आतिशबाजी के साथ किया गया स्वागत ………….

वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरुमे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।। गणेश जी का ये मंत्र सबसे अधिक लोकप्रिय है। इस मंत्र का अर्थ ये है कि जिनकी सुंड घुमावदार है, जिनका शरीर विशाल है, जो करोड़ सूर्यों के समान तेजस्वी हैं, वही भगवान मेरे सभी काम बिना बाधा के पूरे करने की कृपा करें।

रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश की पूजा करने से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध होते हैं। उनकी कृपा से सुख सौभाग्य आय आयु धन और ऐश्वर्य में अपार वृद्धि होती है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। अतः भगवान गणेश की उपासना करने से जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ…………

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग