Home » खेल » Mohammad shami : आज भारत की राष्ट्रपति मोहम्मद शमी को करेंगी अर्जुन अवार्ड से सम्मानित…….

Mohammad shami : आज भारत की राष्ट्रपति मोहम्मद शमी को करेंगी अर्जुन अवार्ड से सम्मानित…….

Mohammad shami :- आज भारतीय खेल जगत और मोहम्मद शमी के लिए बहुत ही गर्व का दिन है। आज भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें अर्जुन अवार्ड से सम्मानित करेगी। मोहम्मद शमी को 9 जनवरी भारत की राष्ट्रपति अर्जुन अवार्ड से सम्मानित करेंगी। पिछले दिनों युवा मामले और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 की घोषणा की थी। मोहम्मद शमी के अलावा अलग-अलग खेलों में शानदार प्रदर्शन करने के लिए 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Ram mandir news : 22 जनवरी को बंद रहेगा मीट का व्यवसाय, होगी भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा – Suryodaya Samachar

वर्ल्ड कप में दिखा था मोहम्मद शमी का जलवा…

पिछले साल खेले गए वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी ने अपना जलवा दिखाया था। पिछले दिनों वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया था। इस टूर्नामेंट में मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किए थे। इस भारतीय तेज गेंदबाज ने 7 मैचों में 24 विपक्षी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। मोहम्मद शमी के शानदार प्रदर्शन के बदौलत टीम इंडिया ने फाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि, भारतीय टीम को खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। 

खेल रत्न अवॉर्ड: चिराग शेट्टी (बैडमिंटन) और सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी (बैडमिंटन)

अर्जुन अवॉर्ड: ओजस प्रवीण देवताले (तीरंदाजी), अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी), श्रीशंकर (एथलेटिक्स), पारुल चौधरी (एथलेटिक्स), मोहम्मद हुसामुद्दीन (बॉक्सर), आर वैशाली (शतरंज), मोहम्मद शमी (क्रिकेट), अनुश अग्रवाल (घुड़सवारी), दिव्यकृति सिंह (घुड़सवारी ड्रेसेज), दीक्षा डागर (गोल्फ), कृष्ण बहादुर पाठक (हॉकी), सुशीला चानु (हॉकी), पवन कुमार (कबड्डी), रितु नेगी (कबड्डी), नसरीन (खो-खो), पिंकी (लॉन बॉल्स), ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर (शूटिंग), ईशा सिंह (शूटिंग), हरिंदर पाल सिंह (स्क्वैश), अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस), सुनील कुमार (रेसलिंग), अंतिम (रेसलिंग), रोशीबिना देवी (वुशु), शीतल देवी (पैरा आर्चरी), अजय कुमार (ब्लाइंड क्रिकेट), प्राची यादव (पैरा कैनोइंग)।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग