Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur News :- परशुराम जन्मोत्सव पर गूंजा एकता का संदेश, ब्राह्मण समाज से संगठित होने की अपील

Mirzapur News :- परशुराम जन्मोत्सव पर गूंजा एकता का संदेश, ब्राह्मण समाज से संगठित होने की अपील

Mirzapur News :- क्षेत्र के अदलहाट बाजार स्थित पथरौरा नहर के पास एक लान में आदर्श ब्राह्मण मंच उत्तर प्रदेश की ओर से भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शामिल वक्ताओं ने ब्राह्मण समाज की एकजुटता पर विशेष जोर देते हुए इसे समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।

अदलहाट बाजार में पथरौरा नहर पर स्थित एक लान में आदर्श ब्राह्मण मंच उत्तर प्रदेश द्वारा भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने अपने संबोधन में ब्राह्मणों की एकता पर जोर देते हुए कहा की समय की मांग है की हम एक जुट हो और अपने मान सम्मान और समाज तथा देश की रक्षा के लिए संघर्ष करे।

आदर्श ब्राह्मण मंच उत्तर प्रदेश के अदलहाट इकाई द्वारा आयोजित परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित परशुराम अखाड़ा झूंसी प्रयागराज के परमपूज्य गुरुदेव परशुरामाचार्य सुदर्शन शरण महराज ने कहा की बेद और पुराण गवाह है की ब्राह्मण सदैव दूसरे की भलाई की चिंता करता है समाज देश की रक्षा के लिए आशीर्वाद देता है खुद गरीबी में रखकर ब्राह्मण दूसरे को राजा बनाने का कार्य किया है। लेकिन आज समाज में आपसी भाईचारा को खत्म करने के साजिश चल रही है आवश्यकता इस बात की है की हम भी अपने मान सम्मान समाज व देश की सुरक्षा के लिए एकजुट हो जाएं और लोगों को एक नई दिशा देने का काम करे।

बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के अवकाश प्राप्त प्रोफेसर हरि प्रसाद अधिकारी ने कहा की ब्राह्मण सदैव समाज हित के लिए कार्य किया है लेकिन आज जाति संघर्ष की स्थिति समाज में बनी हुई है आवश्यकता इस बात की समाज को आदि काल से प्रेरणा लेने वाला ब्राह्मण जिसके द्वारा लिखी गई वेदों उपनिषदों पर विश्व रिसर्च कर रहा वह एकजुट हो जाएं और अपने ब्रह्मृत्व को पुनः वापस करे और समाज को दिशा दे। ज्योतिषाचार्य अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य राज्यपाल पुरस्कृत पंडित चंद्रमौली त्रिपाठी ने भी अपने संबोधन में आदर्श ब्राह्मण मंच के बैनर तले ब्राह्मणों को एकजुट होने पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अवकाश प्राप्त प्राचार्य राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित आदर्श ब्राह्मण मंच के संरक्षक ब्रह्मानंद शुक्ल ने भी वेदों पुराणों उपनिषदों का उद्धरण करते हुए विप्र समाज को संगठित होने का मंत्र दिया। इस अवसर पर आयोजक टीम के सदस्य सितेश द्विवेदी, अमित कुमार पांडेय, आशीष कुमार द्विवेदी ने मंच पर बैठे अतिथियों का अंगवस्त्र स्मृतिचिन्ह देकर और आगंतुकों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। राजकुमार दीक्षित ने सबको चंदन लेपन किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रदीप शुक्ला ने किया वही पविन्द्र चौबे उर्फ मुन्ना चौबे ने आदर्श ब्राह्मण मंच के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला, इस अवसर पर आत्मा प्रसाद त्रिपाठी अशोक दीक्षित, शिशिर पांडेय, नीरज पांडेय, घनश्याम दीक्षित, सौरभ पुजारी, रंजन द्विवेदी, राजेश दुबे, अरविन्द दूबे,उत्कर्ष मिश्रा, गा विजय शंकर मिश्र, राजेश्वरी जी महाराज राकेश मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

एकता ही समाज की ताकत: वक्ताओं का संदेश

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित परशुराम अखाड़ा, झूंसी (प्रयागराज) के परमपूज्य गुरुदेव परशुरामाचार्य सुदर्शन शरण महाराज ने कहा कि वेद और पुराण इस बात के साक्षी हैं कि ब्राह्मण समाज हमेशा दूसरों के कल्याण और देश की रक्षा के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को बांटने की कोशिशें हो रही हैं, ऐसे में सभी को एकजुट होकर अपने सम्मान और मूल्यों की रक्षा करनी चाहिए।

Raghav Chaddha :- AAP में सियासी भूचाल, राघव चड्ढा समेत 3 सांसदों की सदस्यता रद्द करने की तैयारी

ब्राह्मण समाज की ऐतिहासिक भूमिका पर चर्चा

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर हरि प्रसाद अधिकारी ने कहा कि ब्राह्मणों ने सदैव समाज को दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने चिंता जताई कि आज समाज में जातिगत संघर्ष बढ़ रहा है, जिससे निपटने के लिए एकजुटता बेहद जरूरी है।

ज्योतिषाचार्य पंडित चंद्रमौली त्रिपाठी और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्रह्मानंद शुक्ल ने भी वेदों, पुराणों और उपनिषदों का उल्लेख करते हुए समाज को संगठित रहने का संदेश दिया।

सम्मान और आयोजन की झलक

कार्यक्रम के दौरान आयोजकों द्वारा अतिथियों का अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों का स्वागत भी पारंपरिक तरीके से किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप शुक्ला ने किया, जबकि पविन्द्र चौबे ने मंच के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर कई गणमान्य लोग और क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Gyanesh Kumar :- ECI पर सियासी संग्राम, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ राज्यसभा में महाभियोग की नई पहल

………….ब्यूरो चीफ सूर्योदय समाचार मिर्जापुर तारा त्रिपाठी 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग