बड़ी खबर
Commonwealth Games 2026 :- कॉमनवेल्थ गेम्स में MP की बेटी यामिनी ने जीता सिल्वर, अजय गोल्ड से चूके Ebola Virus :- DR कांगो में तेजी से फैल रहा इबोला, WHO ने जारी की वैश्विक चेतावनी; अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की अपील Petrol-Diesel Price Today: 2 अगस्त को बदले ईंधन के दाम, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा India Post :- रक्षाबंधन पर भारतीय डाक का खास तोहफा, 24-48 घंटे में पहुंचेगी राखी; पार्सल और डॉक्यूमेंट नियमों में भी बदलाव Patna University :- पटना यूनिवर्सिटी LLB प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल, मोबाइल से फोटो खींचकर किया लीक; परीक्षा रद्द नहीं होगी Indore News :- भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से इंदौर में बवाल, कांवड़ियों ने थाना घेरा; मौलाना पर FIR की मांग

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur news :- मण्डलायुक्त ने आयुक्त कार्यालय में अशोक स्तंभ की की स्थापना

Mirzapur news :- मण्डलायुक्त ने आयुक्त कार्यालय में अशोक स्तंभ की की स्थापना

Mirzapur news:- [ब्यूरो चीफ तारा त्रिपाठी] मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल बालकृष्ण त्रिपाठी ने आज आयुक्त कार्यालय में अशोक स्तंभ की स्थापना की गई। इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने कहा कि अशोक स्तंभ हम लोगों का बहुत ही पुराने समय से इसकी मान्यता चली आ रही है और मेरे कार्यालय में आज इसे स्थापित किया गया है जिसका आज अनावरण किया गया है। उन्होंने कहा कि अशोक स्तंभ शक्ति, साहस और गरिमा का प्रतीक है, जो लोगों को प्रेरित करता है और उन्हें अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रोत्साहित करता है।

मंडलायुक्त का बयान

मण्डलायुक्त ने कहा कि इसमें मुख्य रूप से सत्यमेव जयते रहता है। उन्होंने कहा कि हमेशा सत्य की विजय होती है इस आदर्श को स्थापित करने के लिए लोगों को यह विश्वास दिलाने के लिए कि जब कोई भी द्वार से प्रवेश करेगा और उसका ध्यान जाएगा तो वह अपने कार्यों के प्रति और ईमानदारी व सत्यनिष्ठा से अपने कार्यों को संपादित करेगा आज इसी उद्देश्य को लेकर अशोक स्तंभ की स्थापना की गई है।

उपस्थित लोग

इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन डाॅ विश्राम, अपर आयुक्त न्यायिक आशीष कुमार मिश्रा, मुख्य अभियंता मीरजापुर क्षेत्र लोक निर्माण विभाग इंजीनियर राम स्वारूप, अधीक्षण अभियंता मीरजापुर वित्त लोक निर्माण विभाग देवेन्द्र कुमार सिंह, नाजिर मनोज कुमार सहित आयुक्त कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग