बड़ी खबर
Saharsa Contractor Shot :- सहरसा में सरकारी ठेकेदार को गोली मारकर किया घायल, अवैध शराब कारोबार की सूचना देने के शक में हमले का आरोप Abhishek Sharma :- लगातार फ्लॉप हो रहे अभिषेक शर्मा पर उठे सवाल, जिम्बाब्वे सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद टीम में जगह पर बहस तेज Pralhad Joshi :- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Saharsa NEET Protest :- NEET पेपर लीक के विरोध में सहरसा में छात्रों का प्रदर्शन, पथराव और आगजनी के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज Ravneet Singh Bittu :- मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा Dharmendra Pradhan resigned today :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा कहा युवाओं की भावनाओं का सम्मान जरूरी, जानिए 10 बड़े कारण

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur News :- अमावस्या महालया पिंडदान-तर्पण कल, जिलाधिकारी ने रामगया घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण

Mirzapur News :- अमावस्या महालया पिंडदान-तर्पण कल, जिलाधिकारी ने रामगया घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण

Mirzapur News  :-  20 सितम्बर 2025- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के साथ अमावस्या तिथि महालया पर होने वाले वार्षिक श्राद्ध की तैयारियों तथा सुरक्षा, व्यवस्था के दृष्टिगत रामगया घाट का भ्रमण कर निरीक्षण किया।

उन्होंने घाटों के किनारों पर कीचड़ तथा गंगा नदी में गहराई व तेज बहाव के मद्देनजर पानी में अवरोधकों इत्यादि का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ साथ साफ सफाई, पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी का निर्देश दिया गया ।

उन्होंने पूर्वजों के पिंडदान, तर्पण के लिए काफी संख्या में भीड़ होने कि संभावना रहती है अतएव पानी के अंदर किसी भी संभावित दुर्घटना से बचने के लिए राजकीय आपदा प्रबंधन दल की तैनाती करने का निर्देश दिया ।

http://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/mirzapur-accident-collided-with-uncontrolled-hiwa-truck-divider-and-fell-in-the-pit-seriously-injured-two-people/

जिलाधिकारी ने लगभग एक किलोमीटर दूर से ही वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है। संकटा मंदिर तथा शिवपुर रेलवे क्रासिंग के बाहर अवरोधक तथा पुलिस बल की तैनाती की गई है , जहां से ही वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण पाबन्दी के साथ संदिग्धों पर भी नज़र रखी जाएगी । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनीत कुमार उपाध्याय , क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला, क्षेत्राधिकारी शिखा भारती, अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका गोवा लाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Shardiya Navratri 2025: व्रत में जरूर करें इन 5 नियमों का पालन, मिलेगी माँ दुर्गा की कृपा और मनोवांछित फल

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग