Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur breaking news :- अहरौरा खनन हादसा फिर बना सुर्खियों का केंद्र, लगातार दूसरे दिन खनन प्लांट पर मजदूर की मौत

Mirzapur breaking news :- अहरौरा खनन हादसा फिर बना सुर्खियों का केंद्र, लगातार दूसरे दिन खनन प्लांट पर मजदूर की मौत

मिर्जापुर ब्यूरो, सूर्योदय समाचार

Mirzapur breaking news :- आखिर ये पत्थर की खदाने अभी और कितनों की जान की भूखी है। दहशतगर्दों का बड़ा सवाल कर रहा सोंचने को मजबूर। 

—————————————————–

अहरौरा (मीरजापुर) :- कल फिर एक और व्यक्ति पत्थर के खदान पर लोडिंग के समय मौत के घाट उतर गया। ऐसे ही अब तक ये खदाने सैकड़ों की जान ले चुकी है। हर बार परिजनों के उठने वाले दु:खद कोहराम को धन बल से दबा दिया जाता है और मजदूर के परिवार की वो रिक्तता हमेशा के लिए बनी रह जाती है। उसके बाल-बच्चे रोटी के लिए, पढ़ाई-लिखाई और तन ढकने के लिए कपड़े को तरसते रह जाते हैं।आज की घटने वाली मौत की घटना की कल पुनरावृत्ति नहीं होगी इसकी कोई गारन्टी नहीं होती है। पत्थर का धन्धा करने वाले माफियाओं का काम आगे बढ़ जाता है। खदानों में काम करने वाले मजदूरों के लिए सुरक्षा का कोई इन्तजाम नहीं। खदान की सड़के बेतरतीब, जगह-जगह खोदे गये गढ्ढे पर कोई बैरिकेडिंग नहीं,बेपरवाह ब्लास्टिंग का खेल, मानको की उड़ाई जा रही धज्जियां उपर से अधिकारियों की मिलीभगत किलर क्षेत्र बना देने पर ही तुला हुआ है। 

                कल 28 नवम्बर को कोइरान बाजार निवासी मृत्युंजय मौर्य का एक क्रेेशर पर उस समय मृत्यु हो गई जब एक हाईवा गाड़ी क्रेशर पर गिट्टी लोड कर रही थी। मृत्युंजय की मौत की सूचना पर परिजन और मुहल्ले के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और क्रेशर पर की लापरवाही का आरोप लगाते हुए क्रेशर मालिक को बुलाने की बात कही तो पता चला की सरकार में रसूखदार व्यक्ति होने के कारण पुलिस शव को घायल करार दे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा ले आई और उसे ट्रामा सेन्टर वाराणसी के लिए रेफर करा दिया गया। घाटमपुर जाते जाते घायल मृत्युंजय की मृत्यु हो गई।जब कि परिजनों का आरोप है कि मृत्युंजय की मौत क्रशर पर ही हो गई थी और पुलिस जान बूझकर हीलाहवाली कर रही थी। परिजन जब मृतक को लेकर सड़क जाम करने व पुलिस प्रशासन के विरूद्ध नारे लगाने लगे तो पुलिस ट्रक से दुर्घटना बता मुकदमा लिखने की बात करने लगी। बात न बनने पर और हंगामा बढ़ता देख वहां पर उपजिलाधिकारी राजेश वर्मा, क्षेत्राधिकारी मंजरी राव, जमालपुर, अदलहाट, चुनार थाने की फोर्स जुट गई। परिजनों को समझाने-बुझाने के बाद भीड़ तब शान्त हुई जब उपजिलाधिकारी महोदय ने सरकरी सहायता दिलवाने का आश्वासन दिये और ट्रक ड्राइवर व खलासी को गिरफ्तार किया गया तथा मुकदमा पंजीकृत किया गया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

          अब सवाल यह उठता है कि मृतक के यरिजनों की जो मांग थी उसे क्यों नहीं पूरा किया गया। क्रशर मालिक कहां चला गया या जिस प्लान्ट पर ट्रक लोड हो रही थी उसका क्या हुआ। आखिर हुआ वही जो शासन-प्रशासन ने चाहा। यह खेल हमेशा खेला जाता है। खदानों पर अनदेखियां होती रहती हैं। मानकों की धज्जियां उड़ती रहती हैं। ब्लास्टिंग बेरोकटोक चलता रहता है। जानें इसी तरह जाती रहतीं हैं।ये हालात कब तक बने रहेगे ऐसे कब तक चलता रहेगा क्षेत्र के, समीपवर्ती गांंव के लोगों की आंखे आज भी ऐसे हमदर्द की तलाश कर रहीं है जो उसे सुरक्षा के साथ रोजी-रोटी से जोड़ सके अन्यथा आने वाला दिन इससे भी भयानक होने से इनकार नहीं किया जा सकता है तब बहुत देर हो चुकी होगी और ये क्रेशर और खदाने न जाने कितनों की जान ले चुकी होंगी।आखिर ये पत्थर की खदानें व क्रेशर अभी और कितनों की जान की भूखी है। दहशतगर्दों का बड़ा सवाल कर रहा है सोंचने को मजबूर।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग