बड़ी खबर
Commonwealth Games 2026 :- कॉमनवेल्थ गेम्स में MP की बेटी यामिनी ने जीता सिल्वर, अजय गोल्ड से चूके Ebola Virus :- DR कांगो में तेजी से फैल रहा इबोला, WHO ने जारी की वैश्विक चेतावनी; अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की अपील Petrol-Diesel Price Today: 2 अगस्त को बदले ईंधन के दाम, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा India Post :- रक्षाबंधन पर भारतीय डाक का खास तोहफा, 24-48 घंटे में पहुंचेगी राखी; पार्सल और डॉक्यूमेंट नियमों में भी बदलाव Patna University :- पटना यूनिवर्सिटी LLB प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल, मोबाइल से फोटो खींचकर किया लीक; परीक्षा रद्द नहीं होगी Indore News :- भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से इंदौर में बवाल, कांवड़ियों ने थाना घेरा; मौलाना पर FIR की मांग

Home » शिक्षा » MAHATMA GANDHI :- जानिए महात्मा गांधी का जीवन परिचय

MAHATMA GANDHI :- जानिए महात्मा गांधी का जीवन परिचय

MAHATMA GANDHI :- मोहन दास करमचंद गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर नामक स्थान पर हुआ था जिन्हें महात्मा गांधी के नाम से भी जाना जाता है।गांधी जी का जन्मदिन 2 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय अंहिसा दिवस के रूप मे विश्वभर में मनाया जाता है।महात्मा गांधी जी को भारत का राष्ट्रपिता भी कहा जाता है। इनके पिता का नाम करमचंद गांधी था जो कि राजकोट के दीवान थे और इनकी माता का नाम पुतलीबाई था। उनकी सत्य और अहिंसा की विचारधारा से मार्टिन लूथर किंग और नेलसन मंडेला भी काफी प्रभावित थे।

5 मार्च 1931 को लंदन द्वितीय गोल मेज सम्मेलन के पूर्व महात्मा गांधी और तत्कालीन वाइसराय लार्ड इरविन के बीच एक राजनैतिक समझौता जिसे गांधी-इरविन समझौता कहते हैं।

SKIN CARE TIPS : मीठी नीम आपके चेहरे को देगी निखार, जानिए कैसे करें इस्तेमाल – Suryodaya samachar
इनके द्वारा चलाए गए प्रमूख आंदोलन
  • असहयोग आंदोलन 1920
  • नमक सत्याग्रह 1930
  • दलित आंदोलन 1933
  • भारत छोड़ो आंदोलन 1942
  • चंपारण सत्याग्रह 1917

30 जनवरी 1948 को गांधी जी को नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसलिए हर वर्ष भारत में 30 जनवरी को शहीद दिवस मनाया जाता है। 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या नाथूराम गोडसे ने नई दिल्ली के बिड़ला हाउस में की थी। गोडसे ने गांधी जी को उस समय गोली मारी, जब वे शाम की प्रार्थना सभा में जा रहे थे। इस घटना में गोडसे ने तीन गोलियां चलाईं, जिससे गांधी जी की तुरंत मृत्यु हो गई।

नाथूराम गोडसे, जो कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित था, गांधी जी की अहिंसा और विभाजन के दौरान उनकी नीतियों से असहमति रखता था। उसने गांधी जी को भारत विभाजन और पाकिस्तान को आर्थिक सहायता देने के समर्थन के लिए जिम्मेदार ठहराया। गांधी जी की हत्या ने पूरे देश को हिला दिया, और उनकी मृत्यु को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सबसे दुखद अध्यायों में से एक माना जाता है।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग