बड़ी खबर
Datia election result:- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, घनश्याम सिंह 6016 वोटों से विजयी; भोपाल में कार्यकर्ताओं ने बांटी मेलोडी चॉकलेट Delhi Cantt Railway Station :- दिल्ली छावनी स्टेशन पर 70 दिनों तक नहीं रुकेंगी 13 ट्रेनें, यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था Ritesh Deshmukh :- ‘रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में’— भाई सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, रियलिटी शो में किया मजेदार कमेंट Bankipur by election :- काउंटिंग सेंटर के बाहर संदिग्ध सामान के साथ युवक हिरासत में, पांचवें राउंड में जनसुराज के प्रशांत आगे Brij Bhushan Sharan Singh Acquitted: महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली कोर्ट का बड़ा फैसला, बृजभूषण शरण सिंह बरी Commonwealth Games 2026 :- कॉमनवेल्थ गेम्स में MP की बेटी यामिनी ने जीता सिल्वर, अजय गोल्ड से चूके

Home » उत्तर प्रदेश » लखीमपुर खीरी » Lakheempur kheeri News:- स्वच्छ भारत मिशन की खुली पोल, गांव में गंदगी और जाम नालियों से बेहाल ग्रामीण

Lakheempur kheeri News:- स्वच्छ भारत मिशन की खुली पोल, गांव में गंदगी और जाम नालियों से बेहाल ग्रामीण

Lakheempur kheeri News :- जिला लखीमपुर खीरी के देवकली रोड स्थित ग्राम सैदापुर भाऊ में विकास कार्यों की स्थिति पूरी तरह चरमरा चुकी है। गांव की मुख्य सड़कों पर दलदल और कीचड़ पसरा हुआ है, वहीं नालियां महीनों से जाम पड़ी हैं, जिससे ग्रामीणों को गंभीर स्वास्थ्य और आवागमन की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि अगर कोई बीमार पड़ जाए, तो उसे समय से अस्पताल पहुंचा पाना तक संभव नहीं होता क्योंकि गांव की गलियों और सड़कों की हालत इतनी बदतर है कि एम्बुलेंस या किसी अन्य वाहन का पहुंचना भी कठिन हो गया है।

ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप

ग्रामीणों ने साफ तौर पर ग्राम प्रधान की घोर लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि ग्राम प्रधान लंबे समय से गांव की समस्याओं से आंख मूंदे बैठे हैं और सफाई, जल निकासी या सड़क मरम्मत जैसे मूलभूत कार्यों पर कोई ध्यान नहीं दे रहे।

इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने बताया कि जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक अजय मिश्रा ही गांव का सारा काम देख रहे हैं, जिससे गांव की विकास व्यवस्था की गंभीर खामियां उजागर होती हैं।

वीडियो के जरिए फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

गांव के कई निवासियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को भेजा है, जिसमें गांव की जमीनी हकीकत – कीचड़ भरे रास्ते, बंद पड़ी नालियां और दुर्गंध से भरा माहौल – साफ देखा जा सकता है।

ग्रामीणों ने कहा:

> “प्रधानमंत्री जी स्वच्छ भारत मिशन की बात करते हैं, लेकिन हमारा गांव स्वच्छता और विकास दोनों से कोसों दूर है।”

स्थानीय प्रशासन से की गई मांग

गांववासियों ने स्थानीय प्रशासन और जिला अधिकारी से मांग की है कि जल्द से जल्द गांव की सफाई व्यवस्था और सड़कों की मरम्मत कराई जाए। साथ ही ग्राम प्रधान की निष्क्रियता की जांच कर उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए।

Lakheempur kheeri :- प्रधानाध्यापिका ने बच्चें की टीसी में की अमानवीय टिप्पणी, जांच शुरू

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग