बड़ी खबर
शिक्षक दिवस पर विशेष: अमेरिका से भारतीय वैज्ञानिक की प्रेरणादायक उपलब्धि, विकसित नैनो-तकनीक को भारत में मिला पेटेंट  Mirzapur news :- मीरजापुर में क्रेशर प्लांट का डग धंसा, चार मजदूरों की मौत; हादसे के बाद मचा हड़कंप Student Tilak Controversy :- छात्र का तिलक मिटाने पर शिक्षिका सस्पेंड, FIR दर्ज; जानें कोलकाता स्कूल का पूरा मामला Judicial Officers Retirement Age :- निचली अदालतों के जज अब 62 साल में होंगे रिटायर, 7 राज्यों को सुप्रीम कोर्ट का निर्देश Flood Alert: बाढ़ के पानी से मिली अज्ञात मछली न खाएं, अररिया जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी Guru purnima vs Teacher’s day :- गुरु पूर्णिमा और शिक्षक दिवस में क्या अंतर है? जानिए दोनों पर्वों का महत्व और उद्देश्य

Home » उत्तर प्रदेश » लखीमपुर खीरी » Lakheempur kheeri :- फीस विवाद में बच्चों की पढ़ाई बाधित होने का आरोप, अभिभावक ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

Lakheempur kheeri :- फीस विवाद में बच्चों की पढ़ाई बाधित होने का आरोप, अभिभावक ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

Lakheempur kheeri :- लखीमपुर-खीरी के एक निजी विद्यालय में फीस विवाद को लेकर नया मामला सामने आया है। एक अभिभावक ने आरोप लगाया है कि पूरी फीस जमा करने के बावजूद उनके बच्चों को कक्षा में बैठने से रोका जा रहा है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। मामले को लेकर अभिभावक ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।

क्या है पूरा मामला?

शिकायतकर्ता आशीष कुमार गुप्ता उर्फ छोटू का आरोप है कि उनके दोनों बच्चे सिटी मॉन्टेसरी इंटर कॉलेज में अध्ययनरत हैं। उनका कहना है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 की निर्धारित फीस पहले ही जमा की जा चुकी है। इसके बावजूद विद्यालय प्रशासन दोबारा फीस जमा करने का दबाव बना रहा है।

अभिभावक का आरोप है कि फीस को लेकर बच्चों को कक्षा से बाहर बैठाया गया और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उनका कहना है कि इससे बच्चों की पढ़ाई लगातार प्रभावित हो रही है और उनके भविष्य पर भी असर पड़ सकता है।

Petrol diesel update :- 1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल बिक्री पर बड़ी राहत: केंद्र ने हटाईं अस्थायी पाबंदियां, सामान्य होगी आपूर्ति व्यवस्था

डीएम से की निष्पक्ष जांच की मांग
अभिभावक ने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में मांग की है कि जमा की गई फीस की रसीदों का सत्यापन कराया जाए, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा बच्चों के शिक्षा के अधिकार की रक्षा सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि उन्होंने पहले भी संबंधित अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

विद्यालय प्रबंधन ने आरोपों को बताया निराधार
दूसरी ओर विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावक द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज किया है। प्रबंधन का कहना है कि बच्चों की पढ़ाई नहीं रोकी गई है। उनका दावा है कि केवल बकाया फीस जमा कराने के लिए अभिभावक से कहा गया था और विद्यालय नियमों के अनुसार कार्य कर रहा है।

प्रशासनिक जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट
फिलहाल मामला प्रशासन के संज्ञान में है। अब जिलाधिकारी स्तर पर जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि फीस विवाद में किस पक्ष के दावे सही हैं और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट:- अनुज गुप्ता 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग