Kanpur news :- उत्तर प्रदेश का एक शहर कानपुर जिससे आप सभी परिचित होंगे। कानपुर के रेलवे स्टेशन कानपुर सेंट्रल से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर किसी को भी गुस्सा आएगा। कानपुर रेलवे स्टेशन पर एक टीटी द्वारा गरीब व्यक्ति से जबरदस्ती घुस के तौर पर पैसे मांगे गए।
व्यक्ति ने कहा साहब मैं गरीब हूं मैं पैसे कहां से दूंगा तो उसे कानूनी कार्रवाई का हवाला दिया गया। टीटी यह कार्रवाई उस वक्त कर रहा था जब व्यक्ति के पास टिकट मौजूद था। उसे अयोध्या कैंट जाना था और उसके पास अयोध्या कैंट तक का टिकट था।
https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/unnao-news-meeting-organized-by-the-district-magistrate-for-district-road-safety-in-pannalal-auditorium-unnao/
जानिए क्या है पूरा मामला :-
कानपुर सेंट्रल पर एक टीटी गलत तरीके से अपने पद का फायदा उठाता हुआ नजर आ रहा है। उसने ट्रेन से एक गरीब व्यक्ति को उतरते ही रोंक लिया और उससे टिकट मांगी। टिकट दिखाने पर टीटी ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। व्यक्ति के पास टिकट मौजूद होने के बाद भी टीटी द्वारा 260 रुपए की घूस मांगी गई। जब व्यक्ति ने कहा ,“साहब मैं गरीब हूं मैं इतने पैसे कहां से दूंगा।” तब टीटी द्वारा ₹100 की मांग रखी गई। अंत में किसी बात पर अनबन होने पर उसे कानूनी कार्रवाई का डर दिखाया गया।
Mirzapur news :- अपर जिला जज, सचिव ने बचपन डे केयर सेन्टर विन्ध्याचल का किया औचक निरीक्षण – Suryodaya samachar
इन्हीं कारणों से आगे नहीं बढ़ पा रहा देश
हमारे देश में जब तक इस तरह के भ्रष्ट कर्मचारी मौजूद रहेंगे हमारा देश कभी आगे नहीं बढ़ पाएगा। हम आज एक ऐसे देश में रह रहे हैं जो स्वतंत्र तो कहा जाता है लेकिन कुछ भ्रष्ट कर्मचारियों और कुछ बड़े अपराधियों के कारण हमारा देश आंतरिक रूप से खोखला हो गया है। हमारी टीम सरकार से अपील करती है कि इस मामले की आंतरिक जांच की जाए और टीटी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
कानपुर सेंट्रल पर एक TTE गरीब व्यक्ति को बिना मतलब में परेशान कर रहा है। जैसा कि इस वीडियो में साफ दिखाई जा रहा है। गरीब व्यक्ति ने टिकट भी कटाया उसके बाद भी TTE उसे घुस मांग रहा है। पहले ढाई सौ मांगे और नहीं देने पर बाद में ₹100 मांगे। #UPPolice #Yogiji #YogiAdityanath #PMModi pic.twitter.com/Qi89Tc68rS
— Suryodaya Samachar (@suryodayasamach) September 27, 2024
Live reporting from kanpur Central at 02:12AM
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







