Home » राष्ट्रीय » Kanpur news : प्रेमी संग फरार हुई ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन, बिन दुल्हन लौटी बारात……..

Kanpur news : प्रेमी संग फरार हुई ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन, बिन दुल्हन लौटी बारात……..

Kanpur News : कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र में एक दुल्हन शादी वाले दिन अपने प्रेमी संग फरार हो गई। वह तैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर गई थी। उसकी खोजबीन के लिए पुलिस लगाई गई है।

यूपी के कानपुर में ऐन मौके पर एक दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। वह ब्यूटी पार्लर जाने के बहाने फरार हो गई। इधर, दूल्हा जयमाल के लिए स्टेज पर बैठा उसका इंतजार करता रहा। जैसे ही उसे दुल्हन के फैसले के बारे में पता चला उसके होश उड़ गए। आखिर में बारात बिना दुल्हन विदा कराए लौट गई।

आर के अरोड़ा की जमानत याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने ED से मांगा जवाब………… –*https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/आर-के-अरोड़ा-की-जमानत-याचि/

प्रेम प्रसंग का था मामला (Kanpur news) ………

दरअसल, मामला दुल्हन के प्रेम प्रसंग था जिस वजह से उसने शादी से इंकार कर दिया। इस घटना से दूल्हे पक्ष के लोगों को फजीहत झेलनी पड़ी। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। फिलहाल, पुलिस फरार दुल्हन की तलाश कर रही है। अधिकारी ने बताया कि खोजबीन के लिए टीमें लगा दी गई हैं।

Kanpur news

पूरा मामला चौबेपुर थाना क्षेत्र के बंदीमाता रोड़ स्तिथ एक गांव का है। जहां सोमवार की रात कानपुर देहात से रात में बारात आई थी। बारात का स्वागत सत्कार हुआ, नाश्ता पानी करवाया गया। अगवानी भी हो चुकी थी। अन्य रस्मों को अदा कर दूल्हे को स्टेज पर बैठाया गया। सभी बाराती नाच गा रहे थे। लेकिन घर से ब्यूटी पार्लर के लिए निकली दुल्हन अभी तक नहीं लौटी थी।

इसपर परिजनों ने उसे फोन मिलाया तो पता चला कि दुल्हन शादी ही नहीं करना चाहती है। उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। जब इसकी जानकारी दूल्हे पक्ष को हुई तो बारातियों में सन्नाटा पसर गया। काफी बातचीत के बाद बात नहीं बनी तो दूल्हे वाले बारात लेकर बैरंग वापस लौट गए। उधर, दुल्हन के पिता ने थाने में तहरीर दी है। जिसपर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kanpur news

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

For read more news still continue to our channel……………

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग