बड़ी खबर
Commonwealth Games 2026 :- कॉमनवेल्थ गेम्स में MP की बेटी यामिनी ने जीता सिल्वर, अजय गोल्ड से चूके Ebola Virus :- DR कांगो में तेजी से फैल रहा इबोला, WHO ने जारी की वैश्विक चेतावनी; अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की अपील Petrol-Diesel Price Today: 2 अगस्त को बदले ईंधन के दाम, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा India Post :- रक्षाबंधन पर भारतीय डाक का खास तोहफा, 24-48 घंटे में पहुंचेगी राखी; पार्सल और डॉक्यूमेंट नियमों में भी बदलाव Patna University :- पटना यूनिवर्सिटी LLB प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल, मोबाइल से फोटो खींचकर किया लीक; परीक्षा रद्द नहीं होगी Indore News :- भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से इंदौर में बवाल, कांवड़ियों ने थाना घेरा; मौलाना पर FIR की मांग

Home » राजनीति » Kannauj rape case :सपा नेता नवाब ने जबरदस्ती कपड़े उतरवा कर किया नाबालिग के साथ रेप, डीएनए में हुई पुष्टि…

Kannauj rape case :सपा नेता नवाब ने जबरदस्ती कपड़े उतरवा कर किया नाबालिग के साथ रेप, डीएनए में हुई पुष्टि…

Kannauj rape case : कन्नौज रेप केस मामले में डीएनए की रिपोर्ट आ चुकी है जिसमें सपा नेता नवाब सिंह ने एक नाबालिक लड़की के साथ जबरन बलात्कार किया।बता दें कि अखिलेश और डिंपल के करीबी नवाब सिंह यादव ने अपने ही कॉलेज में नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी की थी। 12 अगस्त को नवाब सिंह को जेल भेजा गया था और 17 अगस्त को उसके डीएनए का टेस्ट हुआ, जिसकी रिपोर्ट आज आई है।

Kannauj rape case : जबरदस्ती उतरवाए थे कपड़े :–

आपको बता दें कि 11 अगस्त की देर रात 15 साल की नाबालिग लड़की अपनी बुआ के साथ नवाब सिंह के कॉलेज गई थी। लड़की की बुआ जब तक कॉलेज गई तब तक नवाब सिंह यादव ने जबरदस्ती लड़की के कपड़े उतार दिए और उसके साथ बलात्कार किया। लड़की ने पुलिस को फ़ोन तुरंत लगा दिया। अब पुलिस मौके पर पहुंची तो बच्ची के आधे शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। वहीं सपा नेता भी आधे कपड़े में था और बेड पर लेटा हुआ था। पुलिस ने मौके पर ही नवाब सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।

समाजवादी पार्टी (सपा) के एक नेता पर नाबालिग के साथ बलात्कार का आरोप लगा है, जिसे डीएनए परीक्षण के माध्यम से पुष्टि की गई है। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई। डीएनए रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने ही इस अपराध को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद आरोपी नेता की काफी आलोचना हो रही है, और राजनीतिक एवं सामाजिक हलकों में इसे लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। फिलहाल, आरोपी की गिरफ्तारी की प्रक्रिया चल रही है और उसे न्यायिक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

Kannauj rape case : क्या है अखिलेश यादव से सम्बंध?

नवाब सिंह अखिलेश और डिंपल दोनों के काफी करीबी हैं। वह कन्नौज स्थित पीएसएम पीजी कॉलेज का छात्र संघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अखिलेश के कन्नौजके सांसद बनने के बाद नवाब सिंह ने समाजवादी पार्टी को जॉइन किया थी। वह समाजवादी लोहिया वाहिनी का जिलाध्यक्ष भी रह चुका है। इसके आलावा नवाब सिंह कन्नौज का ब्लॉक प्रमुख भी रह चुका है। अब जब रेप केस मामले में DNA टेस्ट रिपोर्ट आ चुकी है और नवाब सिंह का डीएनए मैच हो चुका है तो पुलिस इसी आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

 

https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/political-news-आम-आदमी-पार्टी-के-कई-नेत/

रेप पीड़िता ने बताया

13 अगस्त की शाम को कोर्ट में रेप पीड़िता के बयान दर्ज हुए। पुलिस ने FIR में रेप की धाराओं को बढ़ाया। अगले दिन सुनवाई के समय तक कागजी कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी थी। फिर कोर्ट ने 16 अगस्त की तारीख तय कर दी। इसी दिन पीड़िता की बुआ मीडिया के सामने आई। उन्होंने कहा- नवाब को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है, इसमें सपा के ही जय कुमार उर्फ बउवन तिवारी शामिल हैं। उनके साथ 3 और लोग इसमें शामिल हैं। समय आने पर उनका भी नाम बताऊंगी। इसके बाद से वह फरार हो गई और उसको गिरफ्तार करने के लिए 6 टीमें लगाई गईं।

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग