बड़ी खबर
Noida News :- नोएडा में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत, पिता ने प्राधिकरण की लापरवाही पर उठाए सवाल Ghost Rider :- ‘Ghost Rider’ और ‘Black Panther 3’ का ऐलान, ‘Avengers: Doomsday’ की पहली झलक ने बढ़ाया रोमांच Russia-Ukraine War :- ओडेसा बंदरगाह पर जहाज पर हमला, चार भारतीय चालक दल के सदस्य थे सवार, दो सुरक्षित, दो अब भी लापता EPFO New Rule :- शादी के बाद तुरंत अपडेट करें EPF नॉमिनेशन, नहीं तो अटक सकते हैं ₹7 लाख तक के लाभ! जानिए नया नियम Saharsa Contractor Shot :- सहरसा में सरकारी ठेकेदार को गोली मारकर किया घायल, अवैध शराब कारोबार की सूचना देने के शक में हमले का आरोप Abhishek Sharma :- लगातार फ्लॉप हो रहे अभिषेक शर्मा पर उठे सवाल, जिम्बाब्वे सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद टीम में जगह पर बहस तेज

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » J&K News:– कश्मीर के बडगाम में बड़ा हादसा, बीएसएफ जवानों की बस खाई में गिरने से 2 की मौत, 27 घायल..

J&K News:– कश्मीर के बडगाम में बड़ा हादसा, बीएसएफ जवानों की बस खाई में गिरने से 2 की मौत, 27 घायल..

J&K News:– कश्मीर के बडगाम जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) जवानों की एक बस खाई में गिर गई। इस बस में कुल 36 जवान सवार थे। हादसे के दौरान 27 जवान घायल हुए हैं। घटना के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है, और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

कश्मीर के बडगाम इलाके में जवानों को लेकर जा रही बस वाटरहेल के पास ब्रेल गांव के पास खाई में गिर गई। बस में 36 जवान सवार बताए जा रहे हैं।
J&K News: घटना स्थल पर स्थानीय लोग मौजूद हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, बस हादसे में 28 जवान घायल बताए जा रहे हैं। एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में एक जवान की मौके पर ही बलिदान हो गया, जबकि 28 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की बचाव टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को निकाला और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। खबर लिखे जाने तक बचाव अभियान जारी था, और कुछ जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दुर्गम इलाकों में सेना के काफिलों की चुनौतियां

सेना के काफिलों को अक्सर कश्मीर के दुर्गम और पहाड़ी इलाकों से गुजरना पड़ता है, जहां प्राकृतिक कारणों से दुर्घटना की संभावनाएं बनी रहती हैं। हालांकि, इन इलाकों में आतंकवादी संगठनों द्वारा सेना के काफिलों को निशाना बनाने की भी कई साजिशें सामने आई हैं। पत्थरबाजी, रास्तों को अवरुद्ध करना और भारी वाहनों का गलत इस्तेमाल करके दुर्घटनाओं को अंजाम देने की कोशिशें होती रही हैं।

आतंकी साजिशों से निपटने के प्रयास

भारतीय सेना ने इन चुनौतियों से निपटने के लिए कई कदम उठाए हैं। सड़कों पर नियमित जांच, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी, और आईईडी निरोधक दस्तों की तैनाती जैसी सावधानियों को बढ़ाया गया है। इसके अलावा, सेना ने ड्रोन और निगरानी उपकरणों का भी इस्तेमाल बढ़ाया है, ताकि समय रहते किसी भी साजिश का पता लगाया जा सके और तुरंत कार्रवाई की जा सके।

कश्मीर में सेना के खिलाफ ऐसी साजिशें आतंकवादी संगठनों और उनके समर्थकों की रणनीति का हिस्सा हैं, लेकिन सेना की सतर्कता और आधुनिक सुरक्षा उपायों के चलते इन प्रयासों को अक्सर विफल कर दिया जाता है।

Narendra Modi:– पीएम मोदी ने ‘पीएम विश्वकर्मा’ प्रदर्शनी में भगवान जगन्नाथ की कलाकृति खरीदी, डिजिटल भुगतान किया..

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग